hrbreakingnews.com

बरवाला और आदमपुर में बदलेगी सड़कों की तस्वीर, 3.88 करोड़ रुपये जारी 

Hisar News : प्रदेश सरकार की और से ग्रामीण इलाकों में सड़कों के ढ़ांचो को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किए जा रहे हैं। सड़कों की कनेक्टिविटी को बढाया जा रहा है। खराब सड़कों  के समाधान के लिए भी एप पर शिकायत करने की व्यवस्था है। अब इसी कड़ी में बरवाला और आदमपुर में सड़कों की तस्वीर बदलेगी। सरकार की और यहां की सड़कों के हालत सुधारने के लिए 3.88 करोड़ रुपये जारी किए गए है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।  
 
 
बरवाला और आदमपुर में बदलेगी सड़कों की तस्वीर, 3.88 करोड़ रुपये जारी 

HR Breaking News (Hisar News) : जिले के बरवाला (barwala news) और आदमपुर (adampur news) विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए चार विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा (Public Works and Public Health Engineering Minister Ranbir Gangwa) ने विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ 88 लाख 3000 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इसके तहत गांव की फिरणियों को बेहतर बनाने के साथ संपर्क मार्गों का निर्माण और पैदल अवागमन के रास्ते को सुविधाजनक बनाया जाएगा। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।

डाबड़ा में हि खर्च होंगे 3.65 करोड़ रुपये 

बरवाला विधानसभा क्षेत्र के डाबड़ा (dabra village news) गांव में सड़क विकास से जुड़े तीन कार्य किए जाएंगे। डाबड़ा लाडवा रोड (dabra-ladwa road) से दक्षिणी फिरनी तक नई सड़क बनाने के लिए एक करोड़ 82 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। दक्षिणी फिरनी सड़क को मजबूत करने पर एक करोड़ 12 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा उत्तरी फिरणी सडक के सुधार के लिए 70.39 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। इन कार्यों से गांव के अंदर और आसपास सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है।

आदमपुर में होंगे इतने खर्च 

आदमपुर (adampur latest news) विधानसभा क्षेत्र की ढाणी मोहब्बतपुर गांव में झांसल मार्ग के साथ पैदल चलने वाले रास्ते को सुविधाजनक बनाया जाएगा। यहां 22.78 लाख रुपए की लागत इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इससे लोगों को आने जाने  में सुविधा मिलेगी और रास्ते की स्थिति में सुधार होगा। 

लापहरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

मंत्री रणबीर गंगवा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं। निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामग्री गुणवत्ता पर विशेष निगरानी और तय समय सीमा का पालन करने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम में मिली लापहरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।