{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार से अग्रोहा रूट पर बस बढ़ाने की मांग

Hisar to Agroha bus route :हिसार से अग्रोहा रूट पर बसों का संचालन बेहद कम हुआ है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों को हो रही है, जो हर रोज हिसार से अग्रोहा रूट पर ट्रेवल करते हैं। ऐसे में हिसार से अग्रोहा रूट पर बस बढ़ाने की मांग की जा रही है। ताकि छात्रों को निजी साधनों का सहारा न लेना पड़े। खबर में जानिए हिसार से अग्रोहा रूट पर बस (Hisar to Agroha route bus) बढ़ाने की मांग क्यों की गई है।
 

HR Breaking News (hisar News) हिसार में जहां एक ओर नए रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर कई ऐसे रूट है, जहां पर बसों की कमी है। अब हिसार से अग्रोहा रूट पर सरकारी बसों (Government buses on Hisar to Agroha route) की कमी से छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें कई बार निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। ऐसे में हिसार से अग्रोहा रूट पर बस बढ़ाने की मांग की जा रही है।

विद्यार्थी और ग्रामीणों ने की मांग 


दरअसल, आपको बता दें कि हिसार से अग्रोहा रूट पर बसों (Buses on Hisar to Agroha route) की कमी की वजह से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय जाने वाले विद्यार्थी समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। बस नहीं मिलने पर छात्रों को निजी संसाधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय भी खराब होता है और पैसा ज्यादा खर्च होता है। विद्यार्थी और ग्रामीणों ने मांग की है कि इस रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाए और साथ ही शिक्षण संस्थानों से बस सेवा शुरू करने की मांग की है।

 

ग्रामीणों ने सीएम को भेजी शिकायत 


कनौह के सरपंच और ग्रामीणों ने सीएम को शिकायत भेजकर मांग की है कि बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने हिसार से अग्रोहा (Hisar to Agroha bus route timetable) के लिए सुबह 11:30 और दोपहर 12:30 बजे और अग्रोहा से हिसार के लिए सुबह 10:00 बजे और दोपहर 1, 2, 3 और 4 बजे बस चलाने की मांग की है। विद्यार्थियों के अनुसार बसों का समय कक्षाओं के मुताबिक होना चाहिए, जिससे उन्हें इंतजार ना करना पड़े।

 

शिक्षण संस्थानों को शुरू करनी चाहिए बस सेवा 


शिक्षण संस्थानों को ग्रामीण इलाकों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए बस सेवा (Bus service for educational institutions) शुरू करनी चाहिए, जिससे छात्र समय पर स्कूल पहुंच सकें और अभिभावकों पर निजी साधनों से बच्चों को स्कूल भेजने का आर्थिक बोझ न पड़े।

GJU के विद्यार्थी ने कही ये बात 


GJU के विद्यार्थी का कहना है कि ग्रामीण इलाके से हिसार पढ़ने आने वाले छात्रों को बसों की कमी की वजह से कॉलेज पहुंचने में देरी हो जाती है। कई बार तो निजी साधन लेना पड़ता है, जिससे खर्च बढ़ जाता है।


वहीं, GJU के अन्य विद्यार्थी ने कहा है कि कक्षाएं खत्म होने के बाद बस के इंतजार में काफी समय लग जाता है। सरकार को इस रूट पर बसों के फेरें बढ़ाने चाहिए। शिक्षण संस्थानों को ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए बस सेवा (Bus service for rural students) की शुरुआत करनी चाहिए।

हिसार-अग्रोहा रूट पर बस सेवा का संचालन 


हिसार के रोडवेज डिपो (Hisar Roadways) के एसएस का कहना है कि हिसार-अग्रोहा रूट पर नियमित बस सेवा का संचालन हो रहा है। कनौह में बसों की कमी है तो वहां ज्यादा बस सेवा का संचालन किया जाने वाला है।