प्रधाानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 1.27 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य
HR Breaking News (Hisar News) : जिले के अनुसूचित जाति बाहुल्य 18 गांवों की तस्वीर बदलने के लिए 1.27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (Pradhan Mantri Adarsh Gram Yojana) के तहत मिलने वाली इस राशि से गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। खास बात यह है कि जिन गांवों में पहले से विकास कार्य चल रहे हैं और वे अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा कराने पर प्राथमिकता रहेगी। सभी चयनित गांवों को बराबर बजट दिया जाएगा।
इन कार्यों पर होगी राशि खर्च
योजना (hisar latest news) के तहत गांवों में जरूरत के अनुसार सड़कें बनाने और उनकी मरम्मत कराने, पेयजल व्यवस्था सुधारने, नालियों के निर्माण और पानी की निकासी के इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट (Street lights) लगाने, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने, शौचालयों के निर्माण व मरम्मत और सामुदायिक सुविधाओं को विकसित करने पर भी राशि खर्च हो सकेगी। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े जरूरी विकास कार्य भी इसमें शामिल किए गए हैं।
2011 की जनगणना के अनुसार किया गया चयन
भारत सरकार (Government of India) के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (Ministry of Social Justice and Empowerment) की ओर से संचालित इस योजना में गांवों का चयन वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। इसके लिए ऐसे गांव पात्र होते हैं, जहां अनुसूचित जाति की आबादी कुल जनसंख्या का कम से कम 40 प्रतिशत हो। योजना का मकसद पिछड़े गांवों में सुविधाओं की कमी दूर कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
रोजगार के लिए प्रशिक्षण पर भी खर्च होगी राशि
योजना (Pradhan Mantri Adarsh Gram Yojana update) का दायरा केवल सड़क, पानी और बिजली जैसी सुविधाओं तक सीमित नहीं है। गांवों में लोगों की आमदनी बढ़ाने और रोजगार के अवसर तैयार करने के लिए कौशल विकास तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जा सकेंगे। इसके तहत किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का प्रशिक्षण देने, स्थानीय फसलों के आधार पर छोटे उद्योग विकसित करने और रोजगार से जुड़े अन्य हुनर सिखाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े काम भी कराए जा सकेंगे।
तीन स्तर पर रखी जाएगी विकास कार्यों की निगरानी
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और बजट का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए निगरानी की व्यवस्था भी तय की गई है। जूनियर इंजीनियर, उपमंडल अधिकारी और कार्यकारी अधिकारी अपने स्तर पर कामों की जांच करेंगे। इसके अलावा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इन 18 गांवों किया चयन
योजना के लिए जिले के चबरवाल, नंगथला, (latest news hisar) खरकड़ा, कुंभाखेड़ा, राजीव नगर, बीड़ हांसी, भाटला, खेड़ा रांगड़ान, गांधी नगर, बालावास, मंगाली झारा, दाहिमा, लुदास, पातन और खेड़ लोहचब सहित 18 गांवों का चयन किया गया है। चयनित गांव जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में आते हैं। इनमें आदमपुर और अग्रोहा ब्लॉक (agroha block) के गांवों के अलावा बरवाला (barwala news), हांसी, नारनौंद, उकलाना (uklana) और हिसार ब्लॉक (hisar block) के गांव शामिल हैं।