{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार के सेक्टर 9-11 में खाली प्लॉटों में भरा गंदा पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

Hisar news : हिसार में जहां एक ओर लगातार औद्योगिक विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए नए-नए प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। वहीं, अब इन प्रोजेक्ट के बीच हिसार के सेक्टर 9-11 (Sector 9-11 In Hisar) में खाली प्लॉटों में गंदा पानी भर गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ गई है। यहां परनिकासी व्यवस्था पर दबाव पड़ने के चलते खाली प्लॉटों में गंदा पानी भर गया है।
 

HR Breaking News (hisar News) हिसार में औद्योगिक विकास की गति के बीच सीवरेज निकासी की अधूरी व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी बन रही है। हिसार के सेक्टर 9-11 के निवासियों (Dirty water in vacant plots) के लिए खाली प्लॉटों में भरा गंदा पानी परेशानी का सबक बन गया है। दुर्गंध की वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है। अब स्थिति ज्यादा खराब हुई है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

इंजीनियरिंग टीम ने मौके पर किया निरीक्षण 


दरअसल, आपको बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र के गंदे पानी की निकासी (sewage disposal from industrial areas) का प्रबंध नहीं होने से कम्युनिटी सेंटर के पास खाली प्लाटों में सीवरेज का पानी जमा हो गया है। औद्योगिक क्षेत्र की सीवरेज लाइन (industrial area sewerage line) को सेक्टर की लाइन से कनेक्ट करने की वजह से निकासी व्यवस्था पर भार बढ़ा है। 


ऐसे में लोगों ने परेशान होकर पार्षद जगमोहन मित्तल को शिकायत दी है, जिसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन के साथ ही इंजीनियरिंग टीम की ओर से मौके पर निरीक्षण किया और जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया गया है।


कब होती है खाली प्लांटों में जलभराव की समस्या 


सेक्टर के RWA के संरक्षक एवं नागरिक चेतना मंच के संचालक का कहना है कि RWA एवं नागरिक चेतना मंच (Citizen Consciousness Forum) का शिष्टमंडल पहले भी जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन से मिला था। 


उस समय सीवरेज डिस्पोजल के लिए टेंडर (Tender for sewerage disposal) लगाने की बात कही थी, लेकिन अब इंडस्ट्रियल क्षेत्र के गंदे पानी के निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। उनका कहना है कि पूर्व में औद्योगिक इलाके के सीवरेज पानी सेक्टर की लाइन से कनेक्ट था, तो वह ओवरफ्लो हो जाता है और खाली प्लांटों में जलभराव की समस्या हो जाती है।

अलग-अलग सीवरेज निकासी की व्यवस्था 


उन्होंने मांग की औद्योगिक इलाके के लिए अलग-अलग सीवरेज निकासी की व्यवस्था (Hisar sewerage disposal system) बनाई जानी चाहिए। पार्षद जगमोहन मित्तल ने शिकायत मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलाया और एक्सईएन के साथ इंजीनियरिंग की टीम ने स्थिति का पूरा मुआयना लेकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। 


उसके बाद भी जल भराव की समस्या बनी रही। प्रवीण जैन, राजेंद्र जिंदल, रमेश जांगड़ा, आरके यादव, रणधीर सिंह और नवीन ने मांग की कि खाली प्लाटों से गंदे पानी की निकासी कराई जाए और औद्योगिक क्षेत्र के सीवरेज का स्वतंत्र प्रबंध किया जाना चाहिए।

 

आरडब्ल्यूए के संरक्षक ने कही ये बात


सेक्टर 9-11 के आरडब्ल्यूए के संरक्षक (Patron of RWA of Sector 9-11) का कहना है कि कम्युनिटी सेंटर के पास सेक्टर के खाली प्लाटों में उद्योग के गंदे पानी का भराव से लोग परेशान है। दुर्गंध ने जीना मुहाल किया हुआ है। हमारी मांग है कि समस्या का जल समाधान करा जाए और औद्योगिक इलाके के सीवरेज पानी की निकासी के लिए प्रबंध किया जाए। पार्षद के जगमोहन मित्तल का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग (public health department) के अधिकारियों से मौके पर निरीक्षण करवाया। उन्होंने समस्या का समाधान करने को लेकर आश्वासन दिया है।