अग्रोहा में पेयजल के लिए 24.76 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी
Hisar News : हिसार के अग्रोहा ब्लॉक (Agroha news) में कई दिनों से चली आ रही पेयजल समस्याओं से अब राहत मिलती नजर आ रही है। शुक्रवार को सरकार की और से पेयजल के लिए 24.76 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Hisar News) : अग्रोहा में लंबे समय से चली आ रही मीठे और स्वच्छ पेयजल की समस्या का समाधान की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों को आंदोलन आखिरकार रंग लाया। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज (Maharaja Agrasen Medical College) के मुख्य गेट पर 5 दिन से जारी पक्का मोर्चा शनिवार को प्रशासन के साथ सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया। ग्रामीणों की मांगे स्वीकार किए जाने पर पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की।
लंबे समय से पेयजल संकट चल रहा था
अग्रोहा की 14000 से अधिक आबादी को लंबे समय से पेयजल संकट (peyjal sankat) का सामना करना पड़ रहा था। समस्या दूर करने के लिए सरकार ने 24 करोड़ 76 लाख रुपए की परियोजना को मंजूरी दी थी। इसके तहत किशनगढ़ ब्रांच नहर से अग्रोहा जल घर (Agroha Water House news) तक पाइपलाइन बिछाए जाने के साथ ही जल घर का नवीनीकरण भी किया जाएगा। हालांकि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से काम शुरू किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जमीन पर अपना अधिकार बताते हुए निर्माण रुकवा दिया था। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ी।
दो घंटे तक चली बातचीत
शुक्रवार देर रात भाजपा नेत्री आशा खेदड़ (BJP leader Asha Khedar) और मेडिकल कॉलेज (medical college agroha) की और से डीपी वत्स ने ग्रामीणों से बातचीत की। लेकिन उसमें कोई सहमति नहीं बन सके इसके बाद शनिवार सुबह 2 घंटे तक पूर्व मंत्री अनूप, आशा खेदड़ व डिपी वत्स ने बातचीत की उसके बाद सहमती बनने पर पाइपलाइन का काम शुरू करवाया गया। सरपंच ने इसे पूरी ग्रामवासियों की जीत बताया।