धांसू माइनर और सब माइनर का होगा जीर्णोद्धार, 3.70 लाख होंगे खर्च
HR Breaking News (Hisar News) : लंबे समय से बदहाल धांसू माइनर और सब माइनर की सूरत बदलने की तैयारी है। करीब 31 साल से जर्जर पड़े इन दोनों माइनरों को जीर्णोद्धार के लिए 370.50 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। बरवाला के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के प्रयासों से योजना को मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण करने का रास्ता साफ हो गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी और जल्दी काम शुरू होने की उम्मीद है।
टेल के खेतों तक नहीं पहुंच पाता था पानी (Dhansu Minor and Sub Minor)
माइनरों की हालत खराब होने के कारण किसानों को लंबे समय से सिंचाई के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। कई जगह से माइइनर टूटने के कारण पानी बीच रास्ते में ही रुक जाता था। इसका असर खासकर टेल पर स्थित खेतों में पढ़ता था। जहां पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता था। जीर्णोद्धार होने के बाद पानी की आपूर्ति बेहतर होने और किसानों को कुछ सिंचाई संबंधी दिक्कतों से राहत मिलने की उम्मीद है।
लंबे समय से तीन गांवों के किसान कर रहे थे मांग (Minor news)
ग्राम पंचायत धांसू के सरपंच प्रतिनिधि सुरजित वर्मा (gram panchayat dhansu ke sarpanch pratinidhi surjit verma) ने बताया कि धान्सू, सुलखनी और बुगाना गांव के किसान लंबे समय से माइनरों की मरम्मत की मांग कर रहे थे। जर्जर हालत के कारण फसलों की सिंचाई प्रभावित होती थी। अब बजट में मंजूर होने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने इस पहल के लिए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा (Cabinet Minister Ranbir Gangwa) का आभार जताया। तीनों गांव की पंचायती जल्द ही मंत्री से मिलकर उनका आभार व्यक्त करेंगे।
इन हिस्सों का होगा जीर्णोद्धार (irrigation department yojna)
सिंचाई विभाग (irrigation department) योजना के तहत धान्सू माइनर की आरडी 0 से 23000 तक और धान्सू सब माइनर की आरडी 0 से 13000 तक मरमत एवं जीर्णोद्धार का काम किया जाएगा। इस पर कुल 3.70 करोड रुपए से अधिक खर्च होंगे। सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता विकास सांगा ने बताया कि किसानों की मांग को देखते हुए विभाग ने जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू की थी। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आगामी प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
