जमीन उपलब्ध होने पर भी नागरिक अस्पताल में नहीं बना MRI सेंटर
HR Breaking News (Civil Hospital) हिसार में कई नागरिक अस्पताल में जमीन या जगह उपलब्ध होने के बाद भी एमआरआई सेंटर नहीं बन पाया है। हिसार के नागरिक अस्पताल (Hisar Civil Hospital) में MRI सेंटर शुरू करने का प्लान भवन उपलब्ध करवाने और एजेंसी तय होने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में जाना पड़ता है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
स्वास्थ्य विभाग से कब मिली थी मंजूरी
अस्पताल प्रबंधन की ओर से जुलाई में सेंटर के लिए जगह मार्कड कर शौचालय का भवन कंपनी को सौंपा था। उसके बाद अभी काम शुरू नहीं हुआ है। विधानसभा के बजट सेशन के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने जून तक MRI सेंटर शुरू करवाने की बात कही थी, लेकिन तय समय बीतने के बाद 5 महीने के बाद भी मरीज की सुविधा नहीं मिल पाई है।
हिसार के महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल (Maharaja Agrasen Civil Hospital) में PPP मॉडल के अंतर्गत MRI स्कैन की सुविधा शुरू करने के प्लान को मार्च में हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी दे दी गई थी।
कंपनी को स्थापित करनी है MRI मशीन
इसके लिए आकाश इमेजिंग डायग्नोस्टिक्स MRI सेंटर कंपनी को अधिकृत किया था। अस्पताल प्रबंधन ने जुलाई में OPD के सामने बने शौचालय के भवन को केंद्र के लिए मार्कड कर कंपनी को सौंप दिया था। भवन की पैमाइश और ड्राइंग का कार्य पूरा हो गया, लेकिन कंपनी की तरफ से कार्य शुरू नहीं किया गया है।
यहां पर कंपनी को MRI मशीन स्थापित करनी है। अस्पताल में MRI जांच की सुविधा (MRI testing facility) नहीं होने की वजह से मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में जाना पड़ता है।
शौचालय की जमीन पर बनेगा MRI सेंटर
MRI सेंटर न बनने की वजह से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। अस्पताल में सेंटर शुरू होने से मरीजों को एक परिसर में जांच की सुविधा मिल सकेगी और निजी सेंटरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
नागरिक अस्पताल के मीडिया प्रभारी का कहना है कि MRI सेंटर के लिए जगह मार्कड कर कंपनी को काम सौंप दिया गया है।
जुलाई में शौचालय वाले भवन को सेंटर के लिए मार्कड किया गया था। आकाश डायग्नोस्टिक कंपनी (Aakash Diagnostic Company) को कार्य सौंपने के बाद अब उसे निर्माण कार्य की शुरुआत करनी है। मुख्यालय से अनुमति मिल गई है।
कब तक पूरा होगा एमआरआई सेंटर का काम
आकाश इमेजिंग डायग्नोस्टिक्स एमआरआई सेंटर (MRI Center In Hisar) कंपनी के मैनेजर का कहना है कि नागरिक अस्पताल के शौचालय का भवन कंपनी को सौंप दिया गया है। कंपनी को नवंबर पर इस पर कार्य शुरू करना है और कोशिश है कि दिसंबर के आखिर तक MRI सेंटर तैयार कर मरीजों को सुविधा देना शुरू किया जाए।