सर्दियों के लिए हिसार से फ्लाइट का शेड्यूल जारी, देखें लिस्ट
HR Breaking News (hisar flight schedule) : महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट (Maharaja Agrasen Hisar Airport) से हवाई सफर करने वाली यात्रियों के लिए 25 अक्टूबर से उड़ानों का विंटर शेड्यूल लागू हो जाएगा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation) की ओर से एलाइंस एयर की उड़ानों का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें पहले से संचालित रूटों पर ही हवाई सेवाएं जारी रहेगी। नए शहरों के लिए उड़ान शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे हिसार के लोगों का फिलहाल इंतजार करना होगा।
जम्मू और अहमदाबाद के लिए नई उड़ाने शामिल नहीं
नए शेड्यूल में जम्मू और अहमदाबाद के लिए उड़ान (Flights from Hisar to Jammu and Ahmedabad) शामिल नहीं की गई है वहीं कुल्लू से जयपुर होकर हिसार पहुंचने वाली यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। चंडीगढ़, अयोध्या, जयपुर और दिल्ली के लिए उड़ानों का संचालन निर्धारित दिनों के अनुसार किया जाएगा।
ये रहेगा हिसार से चंडीगढ़ का शेड्यूल
हिसार और चंडीगढ़ के बीच सोमवार को फ्लाइट (Hissar to Chandigarh Flight Schedule) चलेगी चंडीगढ़ से सुबह 9:25 बजे उड़ान रवाना होकर 10:15 बजे हिसार पहुंचेगी उसके बाद हिसार से सुबह 10:40 बजे विमान चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगा और 11:30 बजे पहुंचेगी चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वालों वाली उड़न सुबह 11:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी
हिसार से अयोध्या का ये रहेगा शेड्यूल
अयोध्या के लिए (Hissar to Ayodhya Flight Schedule) शुक्रवार को हिसार से सुबह 10:00 बजे विमान रवाना होगा और 10:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या से दोपहर 3:10 बजे उड़ान चलेगी। जो शाम 5:05 बजे हिसार पहुंचेगी। रविवार को हिसार से दोपहर 12:45 बजे विमान अयोध्या के लिए रवाना होगा और दोपहर 2:45 बजे पहुंचेगा। वापसी में अयोध्या से दोपहर 1:45 बजे उड़ान रवाना होकर शाम 3:40 बजे हिसार पहुंचेगी।
हिसार से जयपुर और कुल्लू का शेड्यूल
हिसार जयपुर रूट पर (Hissar to Jaipur Flight Schedule) वीरवार और शनिवार को उड़ानों का संचालन होगा। जयपुर से दोपहर 1:45 बजे विमान रवाना होकर 2:45 बजे हिसार पहुंचेगा। हिसार से दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरकर विमान शाम को 4:30 जयपुर पहुंचेगा। कुल्लू से आने वाले यात्रियों के लिए कनेक्टिंग सेवा उपयोगी रहेगी विमान पहले कुल्लू से जयपुर पहुंचेगी और वहां से हिसार आएगा हिसार से कुल्लू के लिए सीधी उड़ान निर्धारित नहीं है।
दिल्ली और हिसार का ये रहेगा शेड्यूल
दिल्ली और हिसार के बीच (Hissar to Delhi Flight Schedule) रविवार को उपलब्ध रहेगी। दिल्ली से सुबह 10:00 बजे विमान रवाना होकर 10:55 बजे हिसार पहुंचेगी। वापसी में हिसार से शाम 4 बजकर 5 मिनट पर उड़ान रवाना होगी। शाम 5:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।