{"vars":{"id": "93802:4123"}}

4 नवंबर से चौपहिया वाहनों को राजगुरु मार्केट में नहीं मिलेगा प्रवेश, बैठक में हुआ फैसला

Hisar Rajguru Market : हिसार में राजगुरु मार्केट में अक्सर ही त्योहारों पर काफी भीड़ देखने को मिलती है। अब कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया है कि 4 नवंबर से चौपहिया वाहनों को राजगुरु मार्केट (Hisar Rajguru Market) में एंट्री नहीं दी जाने वाली है। इस दौरान नगर निगम की ओर से सारी तैयारी कर ली गई है। 
 

HR Breaking News (Hisar Rajguru Market) त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। दीवाली में बाजार में लगने वाली भीड़ पर गौर करते हुए नगर निगम की ओर से यातायात पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की योजना तैयार कर ली गई है, जिसके तहत अब 4 नवंबर से चौपहिया वाहनों को राजगुरु मार्केट (Rajguru Market In Hisar) में प्रवेश वर्जित किया गया है। बैठक में यह फैसला लिया गया है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

5 दिनों एंट्री रहेगी बाधित 


अब प्रशासन की व्यवस्था के तहत 4 से 8 नवंबर तक राजगुरु मार्केट में चौपहिया वाहनों की एंट्री (Entry of four-wheelers banned in Rajguru Market) पर रोक रहने वाली है। इन पांच दिनों में बाजार में सिर्फ दोपहिया वाहन और पैदल ही आवागमन किया जा सकेगा।

दुकानदारों को बरामदों में समान दिखाने की अनुमति भी दी जाएगी। इसके लिए प्रति मेज 500 रुपये तहबाजारी शुल्क को देना होगा। मेयर प्रवीण पोपली (Mayor Praveen Popli) की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में राजगुरु मार्केट के साथ ही शहर के अन्य बाजारों के व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ ही बैठक की गई है।

 

कहां पर लगेगा फड़ी बाजार 


बैठक में दुकानों के बरामदों में सामान रखने, फड़ी बाजार, तहबाजारी शुल्क, यातायात नियंत्रण की व्यवस्थाओं (traffic control arrangements) पर बातचीत की गई है। मेयर का कहना है कि 2 से 8 नवंबर तक दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के बरामदों में सम्मान को प्रदर्शित कर सकेंगे। मेज लगाकर सामान को सेल करने के लिए 500 रुपये प्रति मेज तहबाजारी चार्ज तय किया है। फड़ी बाजार पंजाबी धर्मशाला के सामने मौजूद पार्किंग स्थल (Punjabi Dharamshala Parking Lot) पर लगाया जाएगा।

 

फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी रहेगी तैनात 


जानकारी के लिए बता दें कि सड़कों पर मेज या फड़ी लगाने की परमिशन नहीं दी गई है। दीपावली पर सुरक्षा पर गौर करते हुए राजगुरु मार्केट में फायर ब्रिगेड (Fire Brigade at Rajguru Market) की गाड़ी भी दिन रात तैनात रहने वाली है। बाजारों में पुलिस की व्यवस्था होगी। मेयर का कहना है कि शहर के अंदर बाजारों में भीड़ हो जाती है, ऐसे में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

मेयर ने कही ये बात 


बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ प्रदीप हुड्डा (Corporation Commissioner Dr Pradeep Hooda), एपीओ, राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सचिव, राजगुरु मार्केट आर्गेनाइजेशन के प्रधान, सचित, कोषाध्यक्ष, संरक्षक, वरिष्ठ उप प्रधान और न्यू राजगुरु मार्केट और बिश्नोई मंदिर मार्केट के प्रधान के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे हैं। 


मेयर का कहना है कि 4-8 नवंबर तक बच्चे और बुजुर्गों की सेफ्टी के लिए राजगुरु मार्केट में ई-रिक्शा (E-rickshaw at Rajguru Market) भी चलाई जाने वाली है। चौपहियां वाहनों को बाजार में एंट्री नहीं मिलेगी। यातायात पुलिस के कर्मचारी व्यवस्था को संभालेंगे। वाहन चालक अपने वाहन सिटी थाना के सामने या फिर धोबी घाट पार्किंग में खड़ी कर सकेंगे।