{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार वालों के लिए गुड न्यूज, शहर के चारों ओर रिंग रोड का रास्ता साफ

Hisar News - हिसार शहर तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में यहां ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या बन गया है। हिसार शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए नया रिंग रोड बनाने की योजना तैयार की गई है। नया रिंग रोड शहर के चारों ओर बनाया जाएगा। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, नए प्रस्तावित रिंग रोड का एक नक्शा भी सामने आ गया है। चलिए खबर में जानते हैं विस्तार से -
 

HR Breaking News - हिसार में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अब हिसार वालों के लिए एक गुड न्यूज़ है। दरअसल हिसार को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए शहर के चारों ओर नया रिंग रोड बनाया जाएगा। इस नई रिंग रोड का नक्शा सामने आ गया है। यह रिंग रोड कैंचीनुमा बनाया जाएगा। यह रिंग रोड हांसी- दिल्ली बाईपास (Hansi-Delhi Bypass) पर मय्यड़ से शुरू होकर कैमरी के पास राजगढ़ रोड पर जुड़ जाएगा। दूसरा कट तलवंडी के पास पहुंचेगा और सिरसा चंडीगढ़ रोड से कनेक्ट होगा।

रिंग रोड का डिजाइन फाइनल -


PWD मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ मिलकर हिसार के चारों ओर बनने वाले रिंग रोड (New Ring Road in Hisar) का डिजाइन फाइनल किया है। मय्यड़  क्षेत्र में साफ लूप को एक पोस्ट इफेक्टिव और व्यावहारिक समाधान के रूप में अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस पर अभी काम जारी है जल्द ही रिंग रोड बनकर तैयार हो जाएगा। 

रिंग रोड की होगी डायमंड शेप -

 इस रिंग रोड (ring road latest update) की शेप डायमंड की तरह होगी। इससे बाहरी और भारी ट्रैफिक को हिसार शहर की भीड़ भाड़ वाली सड़कों से डायवर्ट किया जा सकेगा ज्यादातर वाहन चालकों को शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी रिंग रोड से सीधा राजगढ़ बायपासिया सिरसा बाईपास पर पहुंच सकेंगे

शहर में तेजी से बढ़ रहा है ट्रैफिक - (hisar news)


PWD के मुताबिक, इस समय शहर में लगातार ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है। मौजूदा समय में 25,000 PCU  प्रतिदिन ट्रैफिक इनर बाईपास का उपयोग करता है। आउटर रिंग रोड के बनने के बाद यह ट्रैफिक अलग-अलग बाहरी मार्गों पर डायवर्ट हो जाएगा। इसमें रिंग रोड के बनने से हिसार शहर ट्रैफिक मुक्त हो जाएगा।

नया रिंग रोड बनने से होगा ये फायदा - 


इस रिंग रोड (New Ring Road) के बनने से वाहन चालकों का समय और ईंधन बचेगा। इसके साथ ही ट्रैफिक जाम की भी छुट्टी हो जाएगी। बता दें कि इस रिंग रोड को भविष्य में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए बनाया जाएगा। नए रिंग रोड के तैयार होने पर दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी। प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक फ्लो बेहतर होगा।