{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की बदलेगी सूरत, 2.73 करोड़ होंगे खर्च 

Hisar School Updates : हिसार में कई स्कूलों की जर्जर हालत पर गौर कर अब प्रशासन की ओर से मरम्मत को लेकर कार्य शुरू किया गया है। अब जल्द ही हिसार के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (Government Girls Senior Secondary School) को आधुनिक भवन में तब्दील किया जाने वाला है, जिसके लिए 2.73 करोड़ के बजट को स्वीकृति दी गई है। खबर में जानिए स्कूल में क्या-क्या बदलाव किए जाने वाले हैं।
 

HR Breaking News (Hisar School) हिसार के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की हालत काफी समय से खराब थी। इस स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं का भविष्य जर्जर दीवारों और खुले बरामदे (Hisar School Updates) में सिमटकर रह गया था, लेकिन अब राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को संवारने के लिए प्रशासन की ओर से 2.73 करोड़ के बजट को मंजूरी दे दी गई है, जिसके बाद अब कार्य शुरू किया जाएगा।

आर्य नगर कन्या स्कूल बनेगा आधुनिक भवन 


आर्य नगर में मौजूद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (Government Girls Senior Secondary School Updates) को 9 महीने के लंबे इंतजार और मानसून की आफत के बाद अब प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग (education department) की ओर से नए भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ 12 लाख 99 हजार रुपए का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। अब इस बजट का बड़ा भाग 2 करोड़ 73,54000 रुपये अकेले आर्य नगर कन्या स्कूल के नए हाईटेक भवन निर्माण पर खर्च किया जाने वाला है।

 

GHS रावलवास खुर्द को अलोट किया बजट


साथ ही हिसार जिले के GHS रावलवास खुर्द (GHS Rawalwas Khurd of Hisar) को भी 4 नए क्लासरूम के लिए 39.45 लाख रुपए अलोट किए गए हैं। निर्माण काम हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला की देखरेख में पूरा किया जाएगा और अब जल्द टेंडर प्रोसेस पूरा कर निर्माण काम को शुरू किया जाएगा। जनवरी में सुरक्षा कारणों से स्कूल के 16 जर्जर कमरों को दो फेज में ढहा दिया गया था।

 

7 कमरों पर आ गई छात्राओं की पढ़ाई का जिम्मा 


इसके बाद 345 छात्राओं की पढ़ाई की जिममेदारी सिर्फ 7 कमरों पर आ गई है। जगह कम पड़ने की वजह से छात्राओं को खुले बरामदे में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही थी। मानसून की बारिश के दौरान पूरा परिसर जन्मगन हो गया और एक बिजली का खंभा तक गिर गया। आर्य नगर के बाद कंडम घोषित हुए पास के अन्य स्कूलों (Arya Nagar Schools) का नया निर्माण बजट पास होकर कार्य भी शुरू हो गया था, लेकिन आर्य नगर की फाइल प्रशासन प्रक्रिया में ही उलझी रही थी।

स्कूल में बनाए जाएंगे 16 नए आधुनिक क्लासरूम 


विभाग से बजट जारी होते ही अब स्कूल में 16 नए आधुनिक क्लासरूम का निर्माण किया जाएगा। वहीं, साइंस और अन्य प्रैक्टिकल सब्जेक्ट के लिए 4 अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं (Laboratories for practical subjects) भी तैयार की जाएंगी। लाइब्रेरी के साथ नया प्रशासनिक ब्लॉक और प्रिंसिपल रूम भी बनाया जाने वाला है और छात्राओं के सुरक्षित टॉयलेट ब्लॉक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए हाल भी बनाया जाएगा।

परिसर में मिलेगी रोड पार्किंग की सुविधा 


सेफ्टी को देखते हुए चारदीवारी और वाहनों के लिए परिसर में रोड पार्किंग की सुविधा (Road parking facility on campus) भी मिलेगी। राजकीय उच्च स्कूल रावलवास खुर्द में चार क्लास रूम के निर्माण के लिए 39 लाख 45 हजार रुपए की मंजूरी मिली है। यह परियोजना आकार में आर्य नगर स्कूल से छोटी है, लेकिन गांव के सरकारी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष उवनब्ध कराने के लिहाज से बेहद जरूरी है।