{"vars":{"id": "93802:4123"}}

HAU ने तैयार की किस्म MH-1172 और MH-1142, 22 क्विंटल तक होगी पैदावार

Hisar News : एचएयू के द्वारा मूंग की किस्म MH-1172 और MH-1142 तैयार की है। इस तैयार किस्म से 22 क्विंटल तक पैदावार होगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।  
 
 

HR Breaking News (Hisar News) : हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (Haryana Agricultural University) की ओर से विकसित मूंग की उन्नत किस्मों को अब देश के अधिक किसानों तक पहुंचाने की तैयारी है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने गुवाहाटी की निजी कंपनी मजेस्टिक इंपैक्स (Private company Majestic Impex) के साथ करार किया है। समझौते के तहत कंपनी मूंग की एमएच-1772 (Mung Bean MH-1772) और एमएच-1142 किस्मों के बीजों का उत्पादन और वितरण करेगी। इससे इन किस्मों के गुणवत्तापूर्ण बीज बड़े स्तर पर किसानों को उपलब्ध हो सकेंगे।

कम अवधि में तैयार, पैदावार भी ज्यादा

दोनों किस्मों (hau agriculture news) की खास बात यह है कि किसान कम समय में फसल लेकर अगली फसल की तैयारी कर सकेंगे। मूंग की एमएच-1772 और एमएच-1142 किस्में 63 से 70 दिनों में पककर तैयार हो जाती हैं। इनकी औसत उपज 12 से 13 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है, जबकि अनुकूल परिस्थितियों में उत्पादन 20 से 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पहुंच सकता है। पौधों की ऊंचाई कम होने के कारण तेज हवा में फसल के गिरने की आशंका भी कम रहती है। वहीं, पकने के बाद फलियां चटककर दाने बिखरने की समस्या से भी किसानों को राहत मिलेगी।

कई रोगों और कीटों के प्रति बेहतर क्षमता

विश्वविद्यालय (agriculture news) के अनुसार, इन किस्मों में पीला मोजेक वायरस (Yellow Mosaic Virus), वेब ब्लाइट और पत्ती मरोड़ जैसे प्रमुख रोगों से लड़ने की अच्छी क्षमता है। इसके अलावा सर्कोस्पोरा पत्ती धब्बा, एन्थ्रेक्नोज, जड़ सड़न और जीवाणु पत्ती धब्बा सहित अन्य रोगों के प्रति भी मध्यम प्रतिरोधक क्षमता पाई गई है। सफेद मक्खी, थ्रिप्स और फली छेदक जैसे कीटों का प्रकोप भी सामान्य किस्मों के मुकाबले कम रहता है।

इन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभ

एचएयू के अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग (Dr. Rajbir Garg, Research Director, HAU)ने बताया कि एमएच-1772 किस्म को खरीफ सीजन में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम सहित उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्र के लिए अधिसूचित किया गया है।