hrbreakingnews.com

हिसार में अधिक दूध देने वाले पशुओं के पालकों को मिलेंगे कैश अवॉर्ड, दिए जाएंगे 51 लाख 90 हजार रुपये

Hisar News : जिले में पशुपालकों के लिए राहत की खबर है। जिले में अधिक दूध देने वाले पशुओं के पालकों को कैश अवार्ड दिए जाएंगे। कैश अवार्ड की राशि 51 लाख 90 हजार रुपये होगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।           
 
 
हिसार में अधिक दूध देने वाले पशुओं के पालकों को मिलेंगे कैश अवॉर्ड, दिए जाएंगे 51 लाख 90 हजार रुपये

HR Breaking News (Hisar News) : प्रदेश में अच्छी नस्ल के दुधारू पशुओं को बढ़ावा देने और पशुपालकों को अधिक दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग की मिल्क रिकॉर्डिंग स्कीम के तहत जिले में 225 पशुपालकों का चयन किया गया है। इन पशुपालकों (pashuon ke paalakon ko milenge cash award) को कुल 51.50 लाख रुपए की नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। चयनित पशुओं में 110 मुर्रा भैंसें और 129 देसी गायें शामिल हैं। विभाग की टीमें गांवों में जाकर पशुओं के दूध उत्पादन की वास्तविक क्षमता का आकलन कर रही हैं। इसी आधार पर पशुओं को अलग-अलग श्रेणियों में रखकर पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

25.50 लाख रुपये तक की राशि

योजना के तहत हरियाना (hariyana nasl ki gaayon) और साहीवाल नस्ल की गायों (sahiwal nasl ki gaayon) के लिए 26.40 लाख रुपए तथा मुर्रा भैंसों के लिए 25.50 लाख रुपए की राशि तय की गई है। पशुओं की प्रतिदिन दूध देने की क्षमता जितनी अधिक होगी, पशुपालक को उतना ही अधिक नकद पुरस्कार मिलेगा। विभाग का उद्देश्य प्रदेश की पारंपरिक और उन्नत नस्लों को संरक्षित करने के साथ-साथ उनकी उत्पादकता बढ़ाना है।

भैंसों में 40 हजार और गायों में 25 हजार रुपए तक का पुरस्कार

मुर्रा भैंसों को दूध उत्पादन के आधार पर तीन श्रेणियों में रखा गया है। प्रतिदिन 18 से 22 किलो दूध देने वाली 82 भैंसों के पालकों को 20 हजार रुपए, 22 से 25 किलो दूध देने वाली 21 भैंसों के लिए 30 हजार रुपए और 25 किलो से अधिक दूध देने वाली 7 भैंसों के पालकों को 40 हजार रुपए मिलेंगे।

16 गायों के पालकों को मिलेंगे 25 हजार 

इसी तरह हरियाना नस्ल की 29 गायों के लिए 15 हजार, 25 गायों के लिए 20 हजार और 32 गायों के लिए 25 हजार रुपए का पुरस्कार निर्धारित किया गया है। साहीवाल नस्ल में 10 से 12 किलो दूध देने वाली 7 गायों के पालकों को 15 हजार, 12 से 15 किलो दूध देने वाली 20 गायों के लिए 20 हजार और 15 किलो से अधिक दूध देने वाली 16 गायों के पालकों को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।

निर्धारित लक्ष्य से आगे निकला हिसार

विभाग ने जिले में इस योजना के तहत 90 मुर्रा भैंसों और 130 देसी गायों के चयन का लक्ष्य रखा था। अब तक 110 भैंसें और 129 गायें निर्धारित मानकों पर खरी उतरी हैं। यानी भैंसों के चयन का लक्ष्य पहले ही पार हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार, लक्ष्य से अधिक योग्य पशु मिलने पर भी पशुपालकों को योजना में शामिल किया जाएगा। चयनित पशुपालकों को प्रोत्साहन राशि मिलने के बाद कम से कम एक साल तक संबंधित दुधारू पशु को नहीं बेचने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।

देश के कुल दूध उत्पादन में हरियाणा की 5.19 प्रतिशत हिस्सेदारी

दुग्ध उत्पादन (hisar latest news) के मामले में हरियाणा देश के प्रमुख राज्यों में शामिल है। वर्ष 2022-23 के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सालाना 119.66 लाख टन दूध का उत्पादन हुआ। देश के कुल दुग्ध उत्पादन में राज्य की हिस्सेदारी 5.19 प्रतिशत है। वहीं प्रदेश में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दूध की उपलब्धता 1098 ग्राम दर्ज की गई।