{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Hisar ka Mausam 16 November : हिसार में फिर बढ़ा तापमान, सामान्य से 4 डिग्री अधिक, अगले 7 दिन का पूर्वानुमान जारी

 

HR Breaking News (Hisar ka Mausam 16 November) हिसार में रविवार को एक बार फिर तापमान बढ़ गया है। तापमान 30 डिग्री के पास जा पहुंचा। हिसार में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। कल बादलवाही और बुंदाबांदी के बाद तापमान थोड़ा गिरा था, लेकिन नवंबर आधा बीत जाने के बाद भी लोगों को सर्दी का इंतजार ही है।

इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों के लिए भी मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि कब तक कितना तापमान रहेगा। हालांकि अभी कड़ाके की ठंड का इंतजार बना रहेगा और यह दिसंबर के अंत में होने की संभावना है। कम ठंड की वजह से फसलें प्रभावित हो सकती हैं। अल नीनो का प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से सर्दी कम पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ ही अब वेदर में तापमान को कम कर सकते हैं। 

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा है मौसम  (Weather Alert)


हिसार के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी हुई है। अधिकतम तापमान (Maximum Temprature) सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। जिले में कल के मुकाबले तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। हिसार में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिसार में आद्रता न्यूनतम 75% और अधिकतम 88% दर्ज की गई है। 

 

हिसार में सूर्यादय 06:50
हिसार में सूर्यास्त 05:33
हिसार में चंद्रोदय 11:49
हिसार में चंद्रास्त 22:24

हिसार में 16 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
27° 17° 65 35

हिसार में 17 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
27° 13° 65 45

हिसार में 18 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
27° 12° 70 45 

हिसार में 19 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min आसमान साफ
27° 13° 70 50

हिसार में 20 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
26° 13° 75 50

हिसार में 21 नवंबर का मौसम
तापमान ह्यूमिडिटी मौसम
Max Min Max Min साफ आसमान
26° 11° 80 50