{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Hisar Ka Mausam : हिसार में बदलेगा मौसम, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 27-28 सितंबर तक बरसेंगे मेघा

Hisar Weather Updates : हिसार से भले ही मानसून चला गया है, लेकिन अभी आगामी दिनों में शहर में मौसमी प्रणालियों के एक्टिव होने से बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। अब इसी बीच मौसम विभाग (Hisar Weather Forecast) ने शहर के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जानिए आगामी दिनों शहर का मौसम कैसा रहने वाला है।
 

HR Breaking News (Hisar Weather Update) हिसार जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शहर में दिन में तपिश भरी गर्मी हो रही है और शाम होते-होते मौसम में ठंडा घुलने लगी है। लगातार न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इस बार भले ही सूखा रहा मानसून (Hisar Weather Updates) विदाई ले चुका है और हिसार में पिछली बार से कम बारिश हुई है, लेकिन अब एक बार फिर बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।


बीते दिनों कैसा रहा हिसार का तापमान


बीते दिनों हिसार में दिन का तापमान (hisar me temperature) सामान्य से ज्यादा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि बीते दिनों शहर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जो सामान्य से तकरीबन 0.2 डिग्री ज्यादा है।


वहीं,न्यूनतम तापमान कम होकर 22.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम जानकारों (IMD Weather) के मुताबिक हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर से मौसम की विदाई का ऐलान हो गया है, उसके बाद भी आगामी दिनों में मौसम प्रणालियों के एक्टिव होने से बारिश की संभावना है।

कल एक्टिव होगा नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ


इस बार हिसार (hisar me mausam ka updates) में पिछली बार से कम बारिश हुई है। हालांकि एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। 25 सितंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसके प्रभाव से हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी पर एक डीप डिप्रेशन बना है, जिसका ट्रैक उत्तरी पश्चिमी की तरफ बढ़ते हुए 27 और 28 सितंबर तक उत्तर प्रदेश तक पहुंचाने के आसार हैं।

28 से 30 सितंबर कैसा रहेगा मौसम


साथ ही उत्तर पर्वतीय इलाकों में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance) एक्टिव होगा। इन दोनों प्रणालियों के प्रभाव से 28 से 30 सितंबर के दौरान हिसार के साथ पूरे प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही के साथ ही उत्तरी और पूर्वी इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश (hisar me kab barish hogi) के आसार हैं।

हरियाणा में कहीं-कहीं होगी बिखराव वाली खंड बारिश


वहीं, हिसार एनसीआर और बाकी के हरियाणा में कहीं-कहीं बिखराव वाली खंड बारिश और बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। अभी तो प्रदेश में दिन के तापमान (Maximum temperature in Hisar) में बढ़ोतरी और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। दिन का पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है और रात का पारा सामान्य से नीचे बना है।