Hisar ka Mausam : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, हिसार में 29 सितंबर तक बारिश के आसार, 50 की स्पीड से चलेगी हवा
Hisar ka Mausam : हरियाणा में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मानसून की विदाई के बाद बारिश का सिलसिला कई जिलों में थम गया है तो कुछ में हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने हिसार में बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है। आज आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और तेज ठंडी हवा चलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अब रात के समय और सुबह ठंड का एहसास होने लगा है। चलिए जानते हैं 29 सितंबर तक मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - (Kal ka Mausam)। हिसार में मौसम सुहावना बना हुआ है। बीते कई दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है और तेज हवा चल रही है जिससे ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान दिन के तापमान में 1.3 डिग्री और रात के तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, बारिश की संभावना - (mausam update)
मौसम विभाग (IMD weather) के अनुसार, राजस्थान के ऊपर बना प्रतिचक्रवात अब कमजोर पड़ रहा है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश तक चला गया है। इसके साथ ही एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हुआ है। इन दोनों प्रणालियों की वजह से दक्षिणी पूर्वी नम हवाओं का मिलन हो रहा है जिससे अचानक मौसम बदल गया है और आने वाले दिनों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बढ़ गई है।
29 सितंबर तक हो सकती है बारिश - (Hisar me barish)
मौसम विभाग (barish kab hogi) के मुताबिक 25 सितंबर की रात से ही एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ क्रिया हुआ है जिसके प्रभाव से 26 सितंबर को दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही। शाम के समय भी आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग (aaj ka mausam) ने आज हरियाणा के कई जिलों में बारिश और तेज आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हिसार में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 से 29 सितंबर (29 september tak ka mausam) के बीच हिसार में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है।