hrbreakingnews.com

Haryana News : लिंक रोड के चौड़ीकरण के लिए होगा जमीन अधिग्रहण, ई भूमि पोर्टल ओपन

Haryana News : प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे है। हाल ही रोड कनेक्टिविटी को बेहतर करने की दिशा में प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने रोहतक में लिंक रोड के चौड़िकरण करने का फैसला लिया है। इसके लिए विभाग ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चलिए आगे खबर में विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
 
Haryana News : लिंक रोड के चौड़ीकरण के लिए होगा जमीन अधिग्रहण, ई भूमि पोर्टल ओपन

HR Breaking News (Haryana News) : रोहतक के खेड़ी साध से नौनंद (Khedi Sadh to Naunand) के बीच रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए ये राहत की खबर है। लोक निर्माण विभाग की और से इस लिंक रोड (Khedi Sadh to Naunand link road)के चौड़ीकरण करने की योजना आगे बढ़ाई जा रही है। इसके लिए विभाग ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। पीडब्ल्यूडी (PWD Rohtak news) की ओर से लिंक रोड के चौड़ीकरण करने के लिए जमीन की आवश्यकता बताई गई है। इसके लिए ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किया जा रहे हैं।

 

इतनी जमीन की होगी आवश्यकता (rohtak news)

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लिंक रोड (rohtak road construction news) के चौड़िकरण को लेकर विभाग को 3.25 एकड़ जमीन की जरूरत बताई गई है। अभी तक जमीन संबंधी आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके बाद विभाग की और से जमीनी प्रक्रिया पूरी कर आगे काम शुरू किया जाएगा।

यातायत होगा आसान (link road news)

खेड़ी साध से नौनंद के बीच रोजाना सफर करने वाले लोगों को और आसपास के गांव वालों के लिए यह रास्ता काफी सुविधाजनक होगा। इसके चौड़ा होने से दोनों साइडो से भारी वाहन भी आसानी से निकल सकेंगे। इसके पूरा होने से इस रास्ते पर यातायत व्यवस्था बेहतर होगी और आवाजाही भी सुगम होगी। 

आवेदन के लिए तीन दिन शेष

इस एरिया से (latest news Rohtak) संबंधित जमीन मालिक जो अपनी जमीन बेचने के इच्छुक किसान ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी थी जो 30 सितंबर तक जारी रहेगी। आवेदन (Khedi Sadh to Naunand link road update) के लिए तीन दिन बचे हैं। इस अवधी के दौरान जमीन मालिक आवदेन कर सकते हैं।