Hisar News : रोड स्वीपिंग एजेंसी की लगातार आ रही शिकायत, दिसंबर तक नहीं सुधरे हालात तो होगी ब्लैकलिस्ट
HR Breaking News (Hisar News) : शहर की सड़कों को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम की ओर से निजी एजेंसी को सौंपी गई जिम्मेदारी अब निगम (nagar nigam hisar) के लिए ही परेशानी का कारण बन गई है। शहर के पांच रिहायशी सेक्टरों और प्रमुख बाजारों में सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम (nagar nigam news) अब तक एजेंसी पर 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगा चुका है, लेकिन इसके बावजूद कामकाज का तरीका नहीं बदला। शिकायतों और निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तो हो रही है, लेकिन इसका असर जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा।
रोजाना सफाई न होने की शिकायतें होती है दर्ज
एजेंसी (hisar latest news) को पांच साल के लिए काम सौंपा गया है। इसी लंबे अनुबंध के कारण निगम अधिकारी भी फिलहाल कड़ी कार्रवाई को लेकर असमंजस में हैं। एजेंसी को नोटिस देने और चेतावनी जारी करने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। शहर के लोगों से लेकर व्यापारिक संगठनों तक की ओर से रोजाना सफाई नहीं होने की शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं।
निरीक्षण रिपोर्ट में भी सामने आ रही लापरवाही
नगर निगम के फील्ड स्टाफ (Municipal Corporation field staff) की रिपोर्ट में भी एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। अतिरिक्त सफाई निरीक्षकों की ओर से अधिकारियों को बताया जा रहा है कि निर्धारित समय पर कई मुख्य सड़कों की सफाई नहीं होती। जगह-जगह धूल-मिट्टी और कचरा जमा रहता है। आरोप हैं कि कुछ कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार ड्यूटी पर पहुंचते हैं और कई स्थानों पर बिना काम किए ही हाजिरी दर्ज कर दी जाती है। पार्षदों की ओर से भी अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई नहीं होने का मुद्दा लगातार उठाया जा रहा है।
हर महीने करोड़ों का जुर्माना
एजेंसी को सफाई कार्य के लिए नगर निगम (nigam news hisar) की ओर से हर महीने करीब 47 लाख रुपये का भुगतान किया जाना है। इसके विपरीत, पिछले पांच महीनों में उस पर 11 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है। यानी जुर्माने की राशि एजेंसी के मासिक बिल से कई गुना ज्यादा हो चुकी है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। निगम की ओर से बार-बार कार्रवाई किए जाने के बाद भी एजेंसी की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
कई इलाकों में सफाई का इंतजार
टेंडर की शर्तों के मुताबिक एजेंसी को कुल 306 कर्मचारी तैनात करने और सभी निर्धारित सड़कों की प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित करनी थी। लेकिन पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थिति यह है कि शहर के कुछ हिस्सों में कई-कई दिनों तक झाड़ू नहीं लगती, जबकि कुछ जगहों पर पूरे महीने सफाई नहीं होने के आरोप हैं। अर्बन एस्टेट-2 (Urban Estate-2) की मुख्य सड़क पर भी धूल और गंदगी जमा होने की स्थिति सामने आई है।
दिसंबर तक सुधार नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी
वार्ड-2 के पार्षद मोहित सिंगल का कहना है कि बाजारों में एजेंसी का काम संतोषजनक नहीं है। दुकानदार लगातार सफाई नहीं होने की शिकायत कर रहे हैं और अधिकारियों को भी इस बारे में अवगत कराया जा चुका है। वहीं, वार्ड-13 के पार्षद संजय डालमिया (ward-13 ke parshad sanjay Dalmia)ने कहा कि मुख्य रास्तों पर सफाई को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं। बार-बार बताने के बाद भी हालात नहीं बदले हैं, इसलिए एजेंसी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
नगर निगम आयुक्त सी. जयाश्रद्धा के अनुसार, रोड स्वीपिंग एजेंसी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं और हर महीने जुर्माना लगाया जा रहा है। एजेंसी को दिसंबर तक कामकाज में सुधार करने का समय दिया गया है। इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो उसे ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।