रेलवे कर्मियों को शादी के लिए नहीं बुक करने पड़ेंगे मैरिज पैलेस, 3.40 करोड़ से रेलवे कॉलोनी में बना सामुदायिक भवन
Hisar News : शहर की रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रेलवे कर्मियों को शादी के लिए मैरिज पैलेस बुक करने के लिए तलाशने नहीं पडेगें। अब रेलवे कॉलोनी परिसर में ही सामुदायिक भवन बनेगा। इसपर 3.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Hisar News) : रेलवे स्टेशन (railway station hisar) परिसर में रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से जिस सामुदायिक भवन (community hall) का इंतजार किया जा रहा था, वह अब बनकर तैयार हो गया है। करीब 3.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस भवन में फिलहाल कुछ हिस्सों में पेंटिंग का काम अंतिम चरण में है। इसके शुरू होने के बाद रेलवे कॉलोनी के 500 से अधिक परिवारों को शादी-विवाह, पारिवारिक समारोह और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए परिसर में ही जगह उपलब्ध हो सकेगी। इससे निजी मैरिज पैलेस (hisar railway station news) और बैंक्वेट हॉल (banquet hall) पर निर्भरता कम होगी और आयोजन के खर्च में भी राहत मिलने की उम्मीद है।
एक ही परिसर में समारोह से लेकर खेल तक की सुविधा
सामुदायिक भवन को केवल समारोहों तक (hisar railway colony) सीमित नहीं रखा गया है। यहां बैडमिंटन कोर्ट (badminton court) भी बनाया गया है, जहां रेलवे कॉलोनी के बच्चे, युवा और कर्मचारी नियमित रूप से खेल का अभ्यास कर सकेंगे। सुबह-शाम बैडमिंटन खेलने की सुविधा मिलने से बच्चों को खेल गतिविधियों के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं ड्यूटी के बाद कर्मचारी भी खेल के जरिए फिटनेस और मनोरंजन का लाभ उठा सकेंगे।
जरूरत के अनुसार इस्तेमाल होगा मल्टीपरपज हॉल
भवन में एक बड़ा मल्टीपरपज हॉल (Multipurpose Hall) बनाया गया है, जिसे अलग-अलग आयोजनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। यहां शादी-विवाह, पारिवारिक कार्यक्रम, सामाजिक समारोह, बैठकें और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। अभी तक रेलवे कर्मचारियों को ऐसे आयोजनों के लिए शहर में निजी स्थान बुक कराने पड़ते थे। इससे किराये के अलावा सजावट और दूसरी व्यवस्थाओं पर भी खर्च बढ़ जाता था। अब अपने परिसर में ही आयोजन की सुविधा मिलने से खासकर मध्यमवर्गीय रेलवे परिवारों को राहत मिलेगी।
आम नागरिक भी करा सकेंगे भवन की बुकिंग
सामुदायिक भवन की सुविधा केवल रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों तक सीमित नहीं रहेगी। आम नागरिक भी निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के तहत इसकी बुकिंग करा सकेंगे। इससे आसपास के लोगों को भी शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए एक नया आयोजन स्थल मिलेगा।
