Hisar News : हिसार में अब नेशनल हाईवे के किनारे खुलेंगे नमो लाडो कैफे, महिलाएं संभालेंगी कमान
Hisar News :हरियाणा में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ वाहन चालकों के खाने-पीने की सुविधा को भी ध्यान में रखा जाएगा। इसके लिए हाईवे पर कैफे खोले जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से सफर के दौरान लोगों को अच्छा खाना तो मिलेगा ही इसके साथ ही महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अब हिसार के नेशनल हाईवे पर 13 जगह पर नमो लाडो कैसे खोलने की योजना बनाई गई है। बता दें कि इन कैफे की कमान महिलाएं संभालेगी।
HR Breaking News - हिसार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम उठाए जा रहे हैं। अब जिले से गुजरने वाले NH 9 और NH 52 हाईवे पर नमो लाडो कैफे की नई श्रृंखला शुरू की जाएगी। इन नए कैफे के खुलने से हाईवे पर गरमा-गरम चाय के साथ प्रमाणिक देसी स्वाद और ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन की नई तस्वीर देखने को मिलेगी।
आधुनिक कैफे खोलने के लिए सर्वे शुरू - (Latest News)
जिला प्रशासन और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने हाइवे किनारे नमो लाडो कैफे (New Cafe Update) की नई श्रृंखला शुरू करने का प्लान बनाया है। जिले के प्रमुख 13 गांव और चौकों पर आधुनिक कैफे बनाए जाएंगे। इन कैफे की कमान महिला स्वंय सहायता समूह के हाथ में होगी। प्रशासन की टीम में पंचायत भूमि और सरकारी जगह का साइट सर्वे शुरू करने वाली है।
कैफे खोलने के लिए NOC लेने की प्रक्रिया तेज -
NHAI और PWD से एनओसी लेने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पहले चरण में अग्रोहा, सुरेवाला और बाड़ोपट्टी में कैफे (New Cafe) की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद अगले चरण में नई जगह पर कैसे खोले जाएंगे।
ये होगी कैफे की टाइमिंग -
कैफे की टाइमिंग (Namo Laado Cafe Timings) सुबह 6:00 बजे से रात के 9:00 तक होगी। कैफे का संचालन निर्बाध हो इसके लिए स्थानीय गांव की महिलाओं को दो से तीन शिफ्टों में तैनात किया जाएगा। कैफे पर CCTV कैमरे, हाई मास्ट सोलर लाइटिंग और डायल 112 पुलिस स्टेशन के आपातकालीन नंबर प्रमुखता से लिखे जाएंगे। हरियाणा आजीविका मिशन द्वारा महिलाओं को कस्टमर सर्विस, हाईवे हाइजीन स्टैंडर्ड (Highway Hygiene Standard) और UPI और QR कोड से डिजिटल पेमेंट हैंडल करने का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
कैफे में होगी विशेष टेक-अवे काउंटर्स की व्यवस्था -
सफर के दौरान वाहन चालकों को कैफे का पता चल सके इसके लिए हाईवे पर 500 से 200 मीटर पहले आकर्षक साइन बोर्ड नमो लाडो कैफे आगे 200 मीटर लगाए जाएंगे। बीना गाड़ी से उतरे तुरंत चाय नाश्ता लेने के लिए विशेष टेक-अवे काउंटर्स की व्यवस्था की जाएगी। वहीं हाईवे पर लंबे सफर के दौरान यात्रियों की सबसे बड़ी मांग साफ सुथरा शौचालय की होती है। नमो लाडो कैफे (Namo Lado Cafe) इन्हीं जरूरत को ध्यान में रखकर विकसित किए जाएंगे, ताकि वाहन चालकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके।
कैफे पर मिलेंगी ये सुविधाएं -
जिला परिषद, CEO, डॉ. सुभाष चंद्र का कहना है की इस प्रोजेक्ट के तहत नमो लाडो कैफे में लोगों को चाय, काफी, नाश्ता, देसी खाद्य पदार्थ, स्थानीय पौष्टिक उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे नए केवल शुद्ध एवं स्थानीय पौष्टिक खान-पान को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं में खुद का बिजनेस करने की भावना भी मजबूत होगी।
आजीविका मिशन, DPM वीरेंद्र कुमार श्योराण का कहना है इस मिशन से जुड़ी सभी महिलाओं के लिए एक विशेष प्रकार का नवाचार मॉडल है, जो उनकी रोजी-रोटी बढ़ाने और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। नमो लाडो कैफे (Namo Lado Cafe) खोलने के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं, जल्द ही कैसे खोलने की शुरुआत की जाएगी।