{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Hisar news : किराए पर दी जाएंगी टाउन पार्क की दुकानें, जान लें कितना होगा रेंट 

Town Park Shop Rent : आज के समय में हिसार का टाउन पार्क शहर का पिकनिक स्पॉट बन गया है। हर रोज यहां पर स्कूली बच्चों के साथ ही शहर के हजारों लोग आते हैं। अब हिसार के टाउन पार्क में स्थित तीन दुकानों को किराये पर देने का प्रोसेस शुरू किया गया है। पार्क (Town Park Shop Rent) में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कल बैठक में बाजार दरों के मुताबिक निर्धारित किराया तय किया जा सके।
 

HR Breaking News (Hisar Town Park) हिसार के टाउन पार्क में मौजूद तीन दुकानों को किराए पर देने का प्रोसेस शुरू किया गया है। इसके लिए अब कल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक होने वाली है, जिसमे  दुकानों के रेट का मूल्यांकन किया जाने वाला है। ऐसे में आइए खबर में जानिए किन दुकानों को रेंट (Hisar Town Park shops Rent) पर देने की तैयारी चल रही है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

कैसे होगा दुकानों के रेट का मूल्यांकन 


दरअसल, आपको बता दें कि दुकानों का उचित किराया (rent for Town Park shops) तय करने के लिए 27 अक्टूबर को मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है, जिसमे दुकानों के रेट का मूल्यांकन किया जाने वाला है। 


बता दें कि शहर का यह पहला ऐसा पार्क (Hisar Town Park shops) स्पॉट है, जहां आने वाले लोगों को पार्क की एंट्री के साथ खान-पान की चीजें व चाय, कॉफी व कोल्ड ड्रिंक्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ये दुकानें टाउन पार्क के भीतर बनी हैं, जिनमे दो दुकानें 12 बाय 20 फीट की हैं। 13 बाय 35 फीट का ओपन स्पेस किराये पर दिया जाने वाला है।

 

शहरवासियों को पार्क परिसर में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं 


एक्सईएन का कहना है कि टाउन पार्क में रोज सैकड़ों की संख्या में लोग घूमने आते हैं। दुकानों के किराये पर उठने से यहां आने वाले शहरवासियों को आधुनिक सुविधाएं पार्क परिसर के भीतर मिल सकेंगी। प्रशासन कोशिश कर रही है पारदर्शी प्रोसेस के तहत रेट तय कर जल्द दुकानों को अलोट किया जाए। बीते वर्ष ही नगर निगम ने टाउन पार्क को रेनोवेट (Cost to Renovate Town Park) किया था और पंचतत्व थीम पर 14 करोड़ रुपए की लागत से पार्क को रेनोटवेट किया था। 

कमर्शियल दरों और वित्तीय व्यवहार्यता का आकलन 


बता दें कि दुकानों की सही मूल्यांकन और व्यावसायिक संभावनाओं पर गौर करते हुए इस बैठक में कई क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल किया है। इस दौरान बैंक मैनेजर कमर्शियल दरों (commercial rates) व वित्तीय व्यवहार्यता का आकलन करने वाले हैं। संपत्ति के सुरक्षा और जोखिम से जुड़े मानकों के बेस पर सुझाव देंगे। आईटी कंपनी के प्रतिनिधि आधुनिक सुविधाओं के दृष्टिकोण से मूल्यांकन में सहयोग करेंगे।