हिसार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी ठहरने और खाने की सुविधा, बनाया जाएगा चार मंजिला होटल रेस्टोरेंट
HR Breaking News (Hisar Railway Station) हिसार रेलवे स्टेशन परिसर (Hisar Railway Station Complex) में यात्रियों को ठहरने और खाने की सुविधा देने के लिए 4 मंजिला होटल और रेस्टोरेंट बनाए जाने वाले हैं। अभी रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के ठहरने के लिए जगह नहीं है। ऐसे में अब यहां पर चार मंजिला होटल रेस्टोरेंट का निर्माण किया जाएगा। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए कई अन्य इंतजाम किए जाने हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
होटल में ठहरने के लिए बनाए जाएंगे 20 कमरे
होटल और रेस्टोरेंट में ठहरने के लिए 20 कमरे बनाए जाने वाले हैं। रेलवे प्रशासन (railway administration) की ओर से इसके लिए स्टेशन परिसर में 725 गज जमीन सूरज कंस्ट्रक्शन कंपनी को 45 साल की लीज पर दे दी गई है। कंपनी ने भवन का निर्माण काम भी शुरू कर दिया है। रेलवे प्रशासन से जो जमीन मिली है, उस पर कंपनी भवन का निर्माण करेगी और बाद में उसका संचालन भी करेगी।
भवन में बनाया जाएगा एक बेसमेंट
कंपनी के मुताबिक भवन में एक बेसमेंट बनाया गया है, जिसके ऊपर चार मंजिला (Hisar Railway Station me bnega hotel) का निर्माण किया जाने वाला है। बेसमेंट का यूज बिजली और पार्किंग से जुड़े कामों के लिए होगा। दो मंजिलों पर 20 कमरे बनाए जाने वाले हैं, जहां यात्री ठहर सकेंगे। बाकी दो मंजिलों पर हाल बनाए जाने वाले हैं, जिनका यूज रेस्टोरेंट के लिए होगा।
पूरी तरह से वातानुकूलित होंगे होटल रेस्टोरेंट
यात्रियों को ठहरने के लिए होटल की जरूरत पड़ने पर स्टेशन से बाहर जाना पड़ता है। अगर रेलवे स्टेशन परिसर में होटल (Hotels in railway station premises) बन जाता है तो उन्हें ठहरने के लिए बाहर नहीं जाना होगा और रेस्टोरेंट शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन परिसर में अच्छे गुणवत्ता का खाना मिल सकेगा। बता दें कि होटल रेस्टोरेंट पूरी तरह से वातानुकूलित होंगे।
यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई जाएगी लिफ्ट
यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट (Elevators for passenger convenience) भी लगाई जाने वाली है, जिससे कि उन्हें आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। भवन में एक गेट प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ होगा और दूसरा गेट स्टेशन के बाहर की तरफ होगा। कंपनी के मुताबिक भवन तैयार होने में डेढ़ साल का वक्त लग सकता है।
रेलवे स्टेशन के प्रबंधक का कहना है कि स्टेशन परिसर में यात्रियों को होटल रेस्टोरेंट की सुविधा मिलने से यात्रियों को लाभ मिलेगा और एक निजी कंपनी इसका संचालन करेगी। विभाग की तरफ से कंपनी को लीज पर जमीन उपलब्ध करवाई गई है।