हिसार का मौसम : 15 नवंबर के बाद तापमान में होगी बढ़ोतरी, विंटर सीजन में भी नहीं होगा सर्दी का एहसास
HR Breaking News (Hisar weather) हरियाणा के हिसार जिले मे मौसम में बदलाव की वजह से पूरे हिस्से में तापमान में गिरावट आ रही है और अब धीरे-धीरे हल्के ठंड का आगमन शुरू हो गया है। जहां एक ओर ठंड दस्तक दे रही है। वहीं, दूसरी ओर आईएमडी ने 15 नवंबर के बाद तापमान में बढ़ौतरी को लेकर अपडेट (Hisar weather Update) जारी किया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि आगामी दिनों में हिसार में मौसम कैसा रहने वाला है।
किन कारणों से आ रहा मौसम में बदलाव
हरियाणा-एनसीआर (Haryana-NCR weather) में चक्रवाती समुद्री तूफान अर्नब का आंशिक प्रभाव अब दिखाई देने लगा है। मौसम में आए इस बदलाव से अक्टूबर के आखिरी और नवंबर के शुरुआती दिनों में हल्की ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। सर्दियों में सुबह शाम के कोहरे व धुंध का मिजाज पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता और पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी पर निर्भर करता है। इस बार यह दोनों फैक्टर कमजोर दिख रहे हैं ऐसे में शुरुआत में कोहरे और धुंध के आसार बेहद कम है।
पहले-दूसरे पखवाड़े कैसा रहेगा मौसम
पहले पखवाड़े 1 से 15 नवंबर (Weather from November 1 to 15) के दौरान दिन और रात की तापमान सामान्य या उसके आसपास बने रहने वाले हैं। सुबह-शाम के समय हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन दिन में चुभन भरी धूप हो सकती है। 16 से 30 नवंबर में तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह सामान्य से अधिक रहेगा। यानी महीने के आखिर में सर्दी कम महसूस होगी। हरियाणा राज्य में हवाओं के बदलाव उत्तर पूर्वी से उत्तर पश्चिम होने के आसार से 5 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने के आसार है।
बीते दिनों कैसा रहा हिसार का मौसम
इस दौरान राज्य में बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने के आसार है। ऐसे में दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी और सुबह-शाम ठंड बने रहने के आसार है। ऐसे में रात्रि तापमान में हल्की गिरावट के आसार है। बीते दिनों के मौसम की बात करें तो हिसार का अधिकतम तापमान (Hisar's maximum temperature) 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा है और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जिससे सुबह शाम के समय तापमान में ठंडक हुई है।
हरियाणा पर दो मौसम प्रणालियां एक्टिव
मौसम जानकारों के मुताबिक अभी हरियाणा (Haryana Weather Updates) पर दो अलग-अलग मौसम प्रणालियों का प्रभाव एक्टिव है। इन प्रणालियों के प्रभाव और उत्तरी पर्वतीय इलाकों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी राज्यों खास कर हरियाणा-एनसीआर में दिन रात तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों की ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों का रूख कर रही है, जिससे ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि नवंबर महीने में ज्यादा सर्दी के आसार कम है।