{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Hisar to Chandigarh Bus time : हिसार से चंडीगढ़ चलती हैं 34 बसें, देखें सभी का समय

Hisar to Chandigarh Bus time : हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली यात्रियों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए हरियाणा रोडवेज विभाग की तरफ से हिसार से चंडीगढ़ की बस सर्विस में भी काफी ज्यादा सुधार कर दिया गया है। हाल ही में रोडवेज विभाग की तरफ से हिसार से चंडीगढ़ तक जाने वाली टोटल 34 बसों के टाइम टेबल को जारी कर दिया गया है। अगर आप भी हिसार से चंडीगढ़ के बीच बस के माध्यम से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो चलिए जान लेते हैं कि किस समय कौन सी बस हिसार से चंडीगढ़ के लिए निकलती है। 
 

HR Breaking News (Haryana Roadways) हरियाणा रोडवेज विभाग की तरफ से अपनी यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हाल ही में सरकारी बसों के टाइम टेबल की लिस्ट जारी कर दी गई है। रोडवेज विभाग के अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि जब यात्रियों को बस के टाइम टेबल की जानकारी नहीं होती तो उन्हें बस स्टैंड पर काफी लंबे समय तक बसों का इंतजार करना पड़ जाता है। ऐसे में अब अगर आप बस के माध्यम से कहीं सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले रोडवेज विभाग द्वारा जारी किए गए इस टाइम टेबल (chandigarh jaane wali roadways bus) के बारे में जरूर जान लें। 
हिसार से चंडीगढ़ (Hisar to Chandigarh bus time table) के लिए अगर आप बस में यात्रा करते हैं तो लगभग चार से पांच घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में रोडवेज विभाग की तरफ से हिसार से चंडीगढ़ के लिए टोटल 34 बसों का संचालन किया जा रहा है। चलिए जान लेते हैं हिसार से चंडीगढ़ के लिए जाने वाली बसों की समय सारणी (Roadways bus time table) क्या है।

 


हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस का टाइम टेबल (Roadways bus timetable)


सुबह 3:15 पर हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस (hisar se chandigarh jaane wali roadways bus) हिसार बस स्टैंड से निकलती है और अंबाला शहर होते हुए आगे जाती है, सुबह 4:10 पर हिसार से चंडीगढ़ की एक रोडवेज बस निकलती है जो की पेहोवा होकर आगे जाती है, सुबह 4:40, 5:30 तथा 5:45 पर लगातार तीन रोडवेज बस हिसार बस स्टैंड से निकलती है जो की अंबाला शहर होते हुए चंडीगढ़ पहुंचती है। सुबह 6:00 हिसार से चंडीगढ़ की एक सुपरफास्ट बस निकलती है और यह पेहोवा होकर जाती है। सुबह 6:20 पर तोशाम से चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस हिसार बस स्टैंड (Hisar Bus Stand) से निकलती है और पेहोवा होते हुए आगे जाती है। 


सुबह 6:40 पर हिसार से चंडीगढ़ (Hisar to Chandigarh) जाने वाली रोडवेज बस अंबाला शहर होते हुए जाती है और उसके ठीक आधे घंटे बाद भी एक रोडवेज बस हिसार बस स्टैंड से निकलती है जो की अंबाला शहर (Ambala) होते हुए चंडीगढ़ पहुंचती है। सुबह 8:00 बजे चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस हिसार बस स्टैंड से निकलती है और वाया पेहोवा होते हुए आगे जाती है। सुबह 8:09 और 8:18 पर लगातार दो रोडवेज बस निकलती है जो की अंबाला शहर होते हुए चंडीगढ़ जाती है। 


सुबह 8:27  पर तोशाम से चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस हिसार बस स्टैंड से निकलती है और सीधी चंडीगढ़ जाती है। सुबह 8:30 पर हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस वाया अंबाला शहर होते हुए आगे जाती है। सुबह 8:45 और सुबह 9:12 पर हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस वाया कलायत होकर जाती है। सुबह 9:58 पर हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस बरवाला होते हुए आगे जाती है। सुबह 10:06 पर हिसार से चंडीगढ़ की एक रोडवेज बस निकलती है जो की अंबाला शहर होते हुए आगे जाती है।  इसके बाद लगातार तीन रोडवेज बस सुबह 10:45 पर 10:56 पर और 11:05 पर हिसार से निकलती है और यह बस कैथल बस स्टैंड (Kaithal Bus Stand) से होते हुए चंडीगढ़ जाती है। 

 


सुबह 11:14 पर हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस (Haryana Roadways Bus) अंबाला शहर होते हुए निकलती है, सुबह 11:50 पर हिसार से चंडीगढ़ की रोडवेज बस निकलती है और यह बस कैथल होते हुए चंडीगढ़ पहुंचती है। दिन में 12:25 और 2:05 तथा दोपहर 2:30 पर हिसार बस स्टैंड से लगातार तीन रोडवेज बस निकलती हैं जो की अंबाला शहर होते हुए चंडीगढ़ पहुंचती हैं। दिन में 3:20 पर हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस कैथल बस स्टैंड होकर जाती है, दिन में 3:46 पर हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस अंबाला शहर होते हुए चंडीगढ़ जाती है। 


दिन में 3:48 पर एक और रोडवेज बस हिसार बस स्टैंड से निकलती है जो की नारनौल से आती है और नेशनल हाईवे 152 D से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचती है। शाम 4:24 पर हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस अंबाला शहर होते हुए आगे जाती है। शाम 4:52 पर हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस अंबाला शहर होते हुए आगे जाती है।  


इसके अलावा लगभग 28 मिनट बाद यानी शाम 5:20 पर हिसार बस स्टैंड से एक और रोडवेज बस निकलती है जो की अंबाला शहर होते हुए चंडीगढ़ जाती है। शाम 6:10 पर हिसार बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए एक रोडवेज बस निकलती है और यह ऐसी बस पर पेहोवा होते हुए चंडीगढ़ जाती है। हिसार से चंडीगढ़ की आखिरी बस रात्रि 11:00 बजे निकलती है अंबाला शहर होते हुए चंडीगढ़ पहुंचती है।