hrbreakingnews.com

Maruti की बलेनो 24 तक की दे रही एवरेज, कम कीमत में इतने फीचर्स ने किया लोगों को आकर्षित

Maruti Baleno : भारतीय बाजार में गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड को देखते हुए कंपनियों की तरफ से भी अपने वाहनों को समय-समय पर अपडेट करते हुए लॉन्च किया जा रहा है। मारुति कंपनी की तरफ से पिछले दिनों अपनी लोकप्रिय गाड़ी बलेनो के फेसलिफ्ट वेरिएंट को लांच किया गया था। यह नई बलेनो ग्राहकों को बेहद पसंद आ रही है और सबसे खास बात यह बताई जा रही है कि मारुति कंपनी की यह गाड़ी 24 तक की एवरेज दे रही है। कम कीमत में आने वाली यह गाड़ी अपने फीचर्स के दम पर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है।
 
Maruti की बलेनो 24 तक की दे रही एवरेज, कम कीमत में इतने फीचर्स ने किया लोगों को आकर्षित

HR Breaking News (Maruti Baleno) भारतीय ऑटो बाजार में मारुति कंपनी का काफी पुराना नाम है और इस कंपनी की गाड़ियों को खरीदने के लिए लोग लाइन में लगे रहते हैं क्योंकि कंपनी की तरफ से अपनी गाड़ियों पर नए-नए ऑफर प्रदान किए जाते हैं तथा समय-समय पर अपनी गाड़ियों को अपडेट किया जाता है। भारतीय बाजार में मारुति कंपनी की कई सारी गाड़ियां लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। मारुति सुजुकी द्वारा पिछले दिनों अपनी पॉपुलर गाड़ी बलेनो के फेसलिफ्ट वेरिएंट (maruti baleno ke facelift variant) को लांच किया गया था।  लॉन्च होते ही मारुति की नई बलेनो ने बिक्री के मामले में तहलका मचा दिया और केवल एक महीने में नई बलेनो की 25000 से ज्यादा यूनिट बिक चुकी है। सबसे खास बात यह है कि इतनी कम कीमत में आने वाली यह गाड़ी 24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज (Maruti New Baleno Mileage) देती है और अपने आकर्षित फीचर्स की वजह से हर किसी को पसंद आ रही है। 


Maruti Baleno इंजन (Maruti Baleno Engine)


मारुति कंपनी की नई बलेनो में 1.2 लीटर का पावरफुल Z सीरीज 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह रिफाइंड इंजन 82 BHP की पावर और 113NM का पिक टॉर्क जनरेट करता है। कर में गियर बॉक्स के लिए 5 स्पीड मैनुअल और फाइव स्पीड ऑटोमेटिक के ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी की तरफ से इस गाड़ी में सीएनजी का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। 


मारुति बलेनो फेसलिफ्ट के फीचर्स (Maruti Baleno Facelift Features)


मारुति कंपनी की तरफ से अपनी गाड़ी का केबिन काफी आधुनिक और आरामदायक दिया गया है। इसमें 9 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कर में 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्ज, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और सुजुकी कनेक्टेड कार तकनीक जैसे आकर्षित फीचर्स मिलते हैं।


माइलेज काफी दमदार (Maruti Baleno Facelift 2026)


माइलेज के मामले में इस गाड़ी को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है इसके पैट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट में ARAI दोबारा प्रमाणिक 24.77 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल रहा है, जबकि मैन्युअल वेरिएंट में 23.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज आ रहा है। इसकी सीएनजी वेरिएंट का माइलेज 33.61 किमी प्रति किलोग्राम तक है। 


Maruti New Baleno की कीमत (Maruti Baleno Facelift Price)


 नई मारुति सुजुकी बलेनो की कीमतें काफी ज्यादा शानदार रखी गई है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.99 लख रुपए है, जो इसके बेस्ट सिग्मा वेरिएंट की है। इसके टॉप वैरियंट की कीमत की बात की जाए तो वह 9.99 लाख रूपये तक जाती है। 


सेफ्टी फीचर्स के मामले में दमदार (Maruti Baleno Facelift Safety Features)


मारुति कंपनी की तरफ से अपनी हर एक गाड़ी में सेफ्टी फीचर्स का काफी ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। नई बलेनो में 6 एयरबैग्स, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम तथा हिल होल्ड एसिस्ट जैसे फीचर्स शामिल है। इसके अलावा इसमें रियर पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं। 


शहर के ट्रैफिक में चलने के लिए मारुति कंपनी कि यह गाड़ी (Maruti Latest Car) एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो रही है। इसका अलका स्टेरिंग और स्मूथ गियर शिफ्टिंग ड्राइविंग को काफी आसान बनाते हैं। हाईवे पर भी यह कार बेहतरीन स्टेबिलिटी और कंट्रोल प्रदान करती है। इसका सस्पेंशन खराब दोस्तों में भी आरामदायक सफर प्रदान करता है। टोटल बात यह है कि मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट अपने शानदार डिजाइन, बढ़िया माइलेज और एडवांस्ड फीचर्स की वजह से हर किसी के दिल में अपनी जगह बना रही है।