हिसार को मिलेगी सिटी बस स्टैंड की सौगात, 12.87 करोड़ होंगे खर्च
HR Beaking News (Hisar News) हिसार के बस स्टैंड परिसर में जो सिटी बस स्टैंड बन रहा है, उसका लगभग 40 प्रतिशत निर्माण काम पूरा हो गया है। उम्मीद है कि एजेंसी दिसंबर तक इस कार्य को पूरा कर देगी। अभी तो सीमित संख्या में सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन सिटी बस स्टैंड (Hisar Bus Stand Updates) के निर्माण से सिटी बसों का संचालन बढ़ जाएगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
3 एकड़ जमीन पर बनेगा सिटी बस स्टैंड
दरअसल, आपको बता दें कि एजेंसी को दिसंबर सिटी बस स्टैंड के निर्माण (Construction of Hisar City Bus Stand) का कार्य पूरा करना होगा। लगभग 3 एकड़ जमीन पर बन रहे इस बस स्टैंड पर 50 ई-बसों के संचालन की सुविधा होगी।
यहां 9 चार्जर लगाए जाने वाले हैं। इसके शुरू होते ही शहर के सभी प्रमुख रूटों पर हर 5 से 7 मिनट में सिटी बस उपलब्ध हो सकेगी। बस स्टैंड परिसर की वर्कशॉप (Bus stand premises workshop) में लगभग 12.87 करोड़ रुपये की लागत आंकी गई है। यहां दो मंजिला भवन के साथ वेटिंग रूम और आधुनिक शौचालय भी बनाए जाने वाले हैं।
नए बस स्टैंड के बाद चलेंगी 50 ई-बसें
नए बस स्टैंड (Hisar New Bus Stand) के निर्माण के बाद यहां से 50 बसें चलाने का प्लान है। अभी शहर के विभिन्न रूटों पर चार सिटी बसें चल रही हैं, वहीं, एक बस तो कई दिनों से खराब है। प्रशासन की तरफ से अभी आजाद नगर और रायपुर रोड पर बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे पहले अग्रोहा और कैमरी रूट पर बसें चलाई गई थीं, लेकिन कुछ टाइम के बाद इन रूटों पर संचालन बंद कर दिया गया था।
कितना होगा सिटी बस में न्यूनतम किराया
बता दें कि बिजली से ई-बसों का संचालन होता है। ऑटो की तुलना में इनका किराया भी बेहद कम होता है। अभी ऑटो का न्यूनतम किराया (minimum auto fare) 20 रुपये के आस-पास है। वहीं, दूसरी ओर सिटी बस में न्यूनतम किराया (Minimum fare in city bus) 10 रुपये है, जिससे यात्रियों को कम खर्च में सफर का लाभ मिल सकेगा।
हिसार डिपो के जीएम का कहना है कि सिटी बस स्टैंड के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। हालांकि बीच में थोड़ी रुकावट आई थी, लेकिन अब जल्द ही बस स्टैंड का निर्माण कार्य तय समय में पूरा किया जाएगा।