हिसार-रायपुर रोड होगा 33 फीट चौड़ा, 26 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार
HR Breaking News (Hisar-Raipur Road) हिसार-रायपुर रोड रास्ते पर कमर्शियल वाहनों के लगातार बढ़ रहे दबाव के चलते सड़क का चौड़ीकरण किया जाने वाला है। जैसे ही इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलती है तो उसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सड़क के चौड़ीकरण (Hisar-Raipur Road widening) से ट्रैफिक जाम और हादसों की स्थिति कम होगी और वाहनचालको का सफर सुगम होगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
प्रोजेक्ट की मंजूरी के बाद शुरू होगा टेंडर प्रोसेस
जानकारी के लिए बता दें कि अब हिसार से रायपुर रोड 10 मीटर यानी तकरीबन 33 फीट चौड़ा किया जाने वाला है। PWD B&R विभाग (PWD B&R Department) की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 26 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार करके प्रशासनिक मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया है और जैसे ही इस प्रोजेक्ट की मंजूरी मिलती है तो टेंडर प्रोसेस शुरू कर दिया जाएगा।
PWD मंत्री के दिशा-निर्देश पर शुरू होगा काम
B&R के एसई का कहना है कि PWD मंत्री रणबीर गंगवा (PWD Minister Ranbir Gangwa) के दिशा-निर्देश पर रायपुर रोड को चौड़ा करने की योजना तैयार की गई है। यहां ट्रैफिक दवाव ज्यादा है। इंजीनियर्स ने सरकार के पास इसका रफ कास्ट एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है।
सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में आ रही बाधाएं होगी दूर
सड़क चौड़ीकरण (Hisar Road Projects) के इस रास्ते में आ रही बाधाओं को दूर किया जाने वाला है। सड़क के दायरे में आ रहे बिजली के खंभों और लाइनों को शिफ्ट किया जाने वाला है। वाहनचालकों के आवागमन को सुचारू बनाने के लिए सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा।
कंमर्शियल गतिविधियों और परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
बता दें कि सड़क चौड़ी (Hisar-Raipur road widened) होने से पीक ऑवर्स में लगने वाले ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा और साथ ही कमर्शियल वाहनों और दोपहिया चालकों के लिए आवागमन सेफ होगा, जिससे सड़क हादसों कम होंगे। रायपुर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों से हिसार आने-जाने वाले लोगों का सफर सुगम होगा और समय भी बचेगा। रास्ते पर कंमर्शियल गतिविधियों और परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
क्यों किया जा रहा सड़क को चौड़ा
अभी हिसार-रायपुर रोड की चौड़ाई (Width of Hisar-Raipur Road) तकरीबन 18 फीट है, जो बढ़ते ट्रैफिक के लिहाज से नाकाफी साबित हो रही थी। बीते कुछ सालों में रास्तों पर कमर्शियल गतिविधियों में बढ़ौतरी के साथ ही वाहनों की आवाजाही भी बढ़ी है, जिस वजह से आए दिन ट्रैफिक जाम और हादसों जैसी स्थिती बनी रहती थी, जिसके चलते सड़क (Hisar Road News) की कुल लंबाई 6 किलोमीटर के हिस्से को 18 फीट से बढ़ाकर सीधे 33 फीट चौड़ा करने का फैसला लिया गया है।