हिसार में 16 में से 7 एसी बस खराब, सफर प्रभावित
HR Breaking News (Hisar News ) : हिसार रोडवेज डिपो (Hisar Roadways Depot) में एसी बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिपो की कुल 16 एसी बसों में से सात बसें तकनीकी खराबी और दुर्घटना के कारण फिलहाल संचालन से बाहर हैं। ऐसे में यात्रियों को एसी बसों में सफर करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर दिल्ली (delhi), चंडीगढ़ और गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को उपलब्ध बसों के भरोसे ही सफर करना पड़ रहा है।
तीन बसे दुर्घटनाग्रस्त
डिपो की तीन एसी (hisar latest news) बसें दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मरम्मत के लिए डेराबस्सी (Derabassi) स्थित संबंधित एजेंसी के पास भेजी गई हैं। ये बसें अभी गारंटी अवधि में हैं, इसलिए इनकी मरम्मत एजेंसी की ओर से करवाई जा रही है। इनमें से एक बस को मरम्मत के लिए भेजे हुए एक महीने से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक वह वापस डिपो में नहीं पहुंची है। रोडवेज (roadways news) कर्मचारियों के अनुसार, बसों की मरम्मत में कई बार दो से तीन महीने तक का समय लग जाता है।
चार बसों में तकनीकी खराबी
चार अन्य एसी बसों (hisar bus dipot) में तकनीकी खराबी आने के कारण उन्हें भी रूट पर नहीं भेजा जा रहा है। इन बसों को ठीक करवाने का काम चल रहा है। सात बसों के बंद होने से डिपो के पास यात्रियों को उपलब्ध करवाने के लिए एसी बसों की संख्या कम रह गई है। इसका असर निर्धारित रूटों पर बसों के संचालन पर भी पड़ रहा है।
दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा बसें संचालित
हिसार डिपो (Hisar Depot) से फिलहाल दिल्ली रूट पर 10, गुरुग्राम रूट (gurugram route) पर तीन और चंडीगढ़ रूट (Chandigarh route) पर एक एसी बस चलाई जा रही है। इन बसों में सामान्य रोडवेज बसों के मुकाबले किराया अधिक होता है, लेकिन एसी की सुविधा के चलते यात्री इन्हें प्राथमिकता देते हैं। गर्मी और लंबी दूरी के सफर में इन बसों की मांग अधिक रहती है। ऐसे में सात बसों के खराब होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ठीक होते ही रूट पर भेजेंगे बसें
हिसार रोडवेज डिपो के यातायत प्रबंधक प्रीतम सिवाच (Pritam Siwach, Transport Manager, Hisar Roadways Depot) ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त तीन बसों को गारंटी अवधि के तहत मरम्मत के लिए संबंधित कंपनी के पास भेजा गया है। वहीं, अन्य खराब बसों को भी ठीक करवाया जा रहा है। मरम्मत का काम पूरा होते ही सभी बसों को दोबारा संचालन में शामिल कर लिया जाएगा।