hrbreakingnews.com

हिसार सेक्टर 27 28 में बनेगा नया अंडरपास, डिजाइन मंजूर

Hisar News : शहर के 27-28 में अब नया अंडर पास बनाया जाएगा। इसके लिए डिजाइन को मंजूरी मिल चुकी है। इसके बनने से सिरसा की और से आने वाहनों को 2 किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना नहीं पड़ेगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।   
 
हिसार सेक्टर 27 28 में बनेगा नया अंडरपास, डिजाइन मंजूर

HR Breaking News (Hisar News ) : हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे-9 (Hisar-Delhi National Highway-9) पर सेक्टर 27-28 (Sector 27-28 hisar) के पास आए दिन होने वाले सड़क हादसों पर रोक लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां वाहनों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए व्हीकुलर अंडरपास (Vehicular Underpass) बनाया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय (Union Ministry of Road Transport) ने इसके डिजाइन को स्वीकृति दे दी है। खास बात यह है कि परियोजना के लिए अलग से जमीन अधिग्रहित नहीं करनी होगी। एनएचएआई की मौजूदा जमीन पर ही इसका निर्माण किया जाएगा।

दो किलोमीटर का यू टर्न नहीं लेना पड़ेगा

वीयूपी (hisar latest news)  बनने के बाद सिरसा की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को सेक्टर 27-28 में जाने के लिए करीब दो किलोमीटर आगे जाकर यू-टर्न (U turn) नहीं लेना पड़ेगा। वे सर्विस लेन से अंडरपास के रास्ते सीधे सेक्टर में प्रवेश कर सकेंगे। इससे गलत दिशा में वाहन चलाने की मजबूरी खत्म होगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। इस स्थान पर वर्ष 2023 से 2025 के बीच हुए हादसों में 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 लोग घायल हुए हैं।

यू-टर्न के चक्कर से बचने के लिए रॉन्ग साइड चलते हैं वाहन

सेक्टर 27-28 में जाने के लिए सिरसा की ओर से आने वाले वाहन चालकों को फिलहाल करीब दो किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ता है। इसके बाद आर्मी गेट नंबर-1 (Army Gate No. 1) के पास बने कट से मुड़कर सेक्टर की तरफ आना होता है। कई चालक इस दूरी से बचने के लिए हाईवे पर ही गलत दिशा में वाहन चलाने लगते हैं। इसी वजह से यह जगह हादसों के लिहाज से बेहद संवेदनशील बन गई है। यहां के औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने भी इस समस्या को कई बार उठाया था। उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा से सुरक्षित रास्ता उपलब्ध करवाने की मांग की थी।

रोजाना 1500 से 2000 भारी वाहनों की आवाजाही

सेक्टर 27-28 हिसार का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। यहां करीब 80 बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। इसके साथ लगते पुराने औद्योगिक क्षेत्र में भी लगभग 150 इकाइयां हैं। इन दोनों क्षेत्रों में रोजाना करीब 1500 से 2000 भारी वाहन पहुंचते हैं। इनमें ट्रक और ट्राले समेत अन्य व्यावसायिक वाहन शामिल हैं। ऐसे में यहां सुरक्षित प्रवेश मार्ग की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

तकनीकी सलाहकार ने तैयार किया डिजाइन

परियोजना के लिए तकनीकी विशेषज्ञों से विकल्प तलाशने को कहा गया था। इसके बाद रोड डिकंजेशन कमेटी (Road Decongestion Committee) के तकनीकी सलाहकार संदीप बाना ने वीयूपी का डिजाइन (Design of VUP) तैयार किया। शुरुआत में एनएचएआई के अधिकारी यहां अंडरपास बनाने को लेकर सहमत नहीं थे। इसके बाद इस स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित करवाने के साथ हादसों के आंकड़े भी सामने रखे गए। 

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Road Transport Minister Nitin Gadkari) को पत्र लिखने के अलावा उनसे व्यक्तिगत मुलाकात कर परियोजना की जरूरत बताई। अब डिजाइन को मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही इसकी फाइनल ड्राइंग तैयार की जाएगी। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों की आवाजाही पहले जैसी रहेगी। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा (PWD Minister Ranbir Gangwa) ने कहा कि लोगों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।