{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार के सिरसा हाई-वे पर बनेगा औद्योगिक कलस्टर, IMC के नाम 990 एकड़ जमीन ट्रांसफर

Hisar Industrial Cluster :हिसार में प्रशासन की ओर से कई प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। अब जल्द ही हिसार के सिरसा हाई-वे पर औद्योगिक कलस्टर (Industrial Cluster on Sirsa Highway) बनाया जाने वाला है। इसके लिए IMC के नाम 990 एकड़ जमीन ट्रांसफर की गई है। इसके लिए आधिकारिक रजिस्ट्री करा दी गई है। यह प्रोजेक्ट इन्वेस्टर्स के लिए बेहद बढ़िया साबित होगा।
 

HR Breaking News (Hisar Industrial Cluster) हिसार में अब जल्द ही नया औद्योगिक कल्स्टर विकसित किया जाने वाला है। यह कलस्टर सिरसा हाई-वे पर बनाया जाएगा, जिससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और माल ढूलाई में आसानी होगी। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत IMC (Hisar Industrial Cluster) के नाम 990 एकड़ जमीन ट्रांसफर की गई है। चलिए खबर में जानिए कि इस प्रोजेक्ट का कार्य कब तक पूरा होगा और इसमें कितनी लागत आंकी गई है।

पहले फेज में ट्रांस्फर की इतनी जमीन 


अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (Amritsar Kolkata Industrial Corridor) के अंतर्गत हिसार एयरपोर्ट के पास जल्द ही इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जाने वाला है, जिसके नाम जमीन ट्रांसफर कर दी गई है। सिविल एविएशन विभाग की ओर से आईएमसी के नाम पहले फेज में 990 एकड़ जमीन की आधिकारिक रजिस्ट्री करा दी गई है। IMC के लिए पहले चरण में चिह्नित की गई 1605 एकड़ जमीन में अभी इतनी ही जमीन कारपोरेशन के नाम करवाई गई है।

 

ढंढूर पुल के पास बनेगा यह IMC 


सिविल एविएशन ने रजिस्ट्री NICCDC हरियाणा मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (Haryana Manufacturing Cluster) हिसार लिमिटेड कारपोरेशन के नाम करवाई है। रिटायर्ड IAS एवं सीएम के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी इसके अध्यक्ष है। आईएमसी प्रोजेक्ट राष्ट्रीय राजमार्गों NH-52 और NH&9 की कनेक्टिविटी के चलते इन्वेस्टर्स के लिए बेहद बढ़िया साबित होगा। ढंढूर पुल के पास यह IMC बनेगा। माल ढुलाई के लिए एयरपोर्ट के पास होगा, जहां मजबूत रेल लिंक और आधुनिक लॉजिस्टिक्स हब भी होगा।

 

कितनी होगी पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत 


सिविल एविएशन के अनुसार इस प्रोजेक्ट (Hisar New Project) से इलाके में लगभग 32417 करोड़ का इन्वेस्टमेंट आ सकता है। इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 4680 करोड रुपए आ सकती है और औद्योगिक इलाके में तकरीबन 1.25 लाख नई नौकरियों के अवसर मिल सकते हैं। सिविल एविएशन से जुड़े अफसर का कहना है कि इस प्रोजेक्ट में कॉर्पोरेशन और एनआईसीसीडीसी दोनों की भागीदारी है।


सिविल एविएशन को दिए गए इतने रुपये


एक एजेंसी परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध करा रही है। वहीं 49 प्रतिशत शेयर के अंतर्गत इसे विकसित करने के लिए NICCDC द्वारा फंड भी जारी किया जा रहा है। अब हाल में ही बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसलों के हिसाब से सिविल एविएशन को अभी 624.49 करोड रुपए दिए हैं, जिसके एवज में पहले फेज की यह रजिस्ट्री कराई है। जैसे-जैसे अन्य विभागों से बाकी शेयर मिलते जाएंगे, उसके हिसाब से बाकी बची जमीन की रजिस्ट्री भी कारपोरेशन (Hisar Limited Corporation) के नाम की जाएगी।

कितने एकड़ में तैयार होगी IMC 


बता दे की एयरपोर्ट के पास कुल 298 एकड़ भूमि पर IMC तैयार किया जाने वाला है, जिसके फर्स्ट फेज में 1605 एकड़ जमीन पर आधुनिक सुविधाओं को विकसित किया जाएगा, जिसमें सड़क नेटवर्क और सीवरेज व्यवस्था शामिल है। पेयजल सप्लाई के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 


सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (sewage treatment plant) और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निर्माण किया जाएगा। ग्रीनरी, संस्थागत भवन और उन्नत वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम भी बनाए जाने वाले हैं। इन बुनियादी सुविधाओं के तैयार होने के बाद देश विदेश की बड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

हिसार के तहसीलदार ने कही ये बात 


हिसार के तहसीलदार का कहना है कि सिविल एविएशन (civil aviation) ने 990 एकड़ जमीन आईएमसी के नाम रजिस्ट्री करा दी है। नगर निगम एरिया से इसकी एनडीसी ली गई है। यह आईएमसी की पहली रजिस्ट्री है।