हिसार में NOC नहीं लेने पर अटका लोहे की पाइपलाइन बिछाने का काम
HR Breaking News (Hisar news) नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर वासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई ऐसे प्रोजेक्ट का काम बीच में अटका हुआ है, जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। हिसार में NOC नहीं लेने पर लोहे की पाइपलाइन बिछाने का काम (iron pipeline laying work) बीच में ही अटक गया है। खबर में जानिए लोहे की पाइपलाइन बिछाने का काम कब तक शुरू हो सकता है।
B&R के अधिकार क्षेत्र में आती है सड़क
इन प्रोजेक्ट में बरसाती नाला निर्माण प्रोजेक्ट (storm drain construction project) का नाम शामिल है, जिसे 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की संभावित लागत वाली इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए निगम अब तक लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र और जरूरी परमिशन तक नहीं ले पाया है,जिस वजह से दिल्ली रोड के साथ ही लोहे की पाइपलाइन बिछाने (laying iron pipeline) का कार्य भी बीच में ही अटक गया है। निगम ने प्रोजेक्ट शुरू करते समय इस औपचारिकता को पूरा करने पर गौर नहीं किया, जबकि सड़क B&R के अधिकार क्षेत्र में आती है।
क्यों नहीं बढ़ा पाए ठेकेदार आगे काम
इस योजना के तहत अर्बन एस्टेट (urban estate) से मुख्य निकासी तक बरसाती नाले का विस्तार किया जाना है, जिसके लिए सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा के आवास से डाबरा चौक से होकर के जिंदल चौक तक दिल्ली रोड के समानांतर लोहे की पाइपें बिछाई जानी है। इन्हें आगे मुख्य डिस्पोजल लाइन से कनेक्ट किया जाएगा। B&R से सड़क किनारे खुदाई और पाइपलाइन बिछाने की परमिशन नहीं मिलने की वजह से ठेकेदार काम आगे नहीं बढ़ा पाए हैं।
कहां से कहां तक बिछाई जाएगी यह पाइपलाइन
योजना के अनुसार सांसद कुमारी शैलजा के आवास से डाबरा चौक और फिर डाबरा चौक से सैनी स्वीट्स और वहां से जिंदल चौक तक लोहे की DI पाइपलाइन बिछाई (Laying of iron DI pipeline) जाने वाली है। वहीं, दूसरी ओर अर्बन एस्टेट-2 में गीता पार्क से शाश्वत पार्क होकर के सैनी स्वीट्स तक लोहे की पाइप डाली जानी है। अर्बन एस्टेट-2 (Urban Estate-2) के भीतर की सड़कें नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में है, ऐसे में वहां NOC की जरूरत नहीं है। वहीं, दिल्ली रोड B&R के अधीन है।
प्रोजेक्ट की रूपरेखा और डिजाइन
प्रोजेक्ट की रूपरेखा और डिजाइन को तैयार करते समय निगम अधिकारियों को यह पता था कि दिल्ली रोड B&R के अधिकार क्षेत्र में आती है। उसके बाद भी शुरुआत में NOC लेने का प्रोसेस पूरा नहीं कराया गया। अब अर्बन एस्टेट की ओर से पाइपलाइन बिछाने का 2 जोन का कार्य (Urban Estate Pipeline Laying Work) तकरीबन पूरा हो गया है। निर्माण काम दिल्ली रोड के पास पहुंचते ही NOC नहीं मिलने की वजह से काम बीच में अटक गया है।
तय अवधि में पूरा होगा काम
हिसार के नगर निगम (Municipal Corporation of Hisar) के एक्सईएन का कहना है कि इस प्रोजेक्ट का कार्य 3 में पूरा किया जाने वाला है, जिनमें से 2 जोन का कार्य पूरा हो गया है। दिल्ली रोड के साथ लाइन बिछाने के लिए NOC लेने का काम कुछ ही देर का है, जिसे जल्द ही ले लेंगे। प्रोजेक्ट को 1 साल में पूरा किया जाना है और अभी 5 महीने शेष है। ऐसे में तय अवधि में काम पूरा करवा लिया जाएगा।
सड़कों पर पानी भरने से गंभीर हुई समस्या
अर्बन एस्टेट (Hisar Road Projects) और पास के क्षेत्र में हल्की बारिश से जल भराव की समस्या गंभीर हो जाती है। सड़कों पर कई फीट पानी भरने से आवागमन प्रभावित होता है और दुकानदारों को भी नुकसान होता है। क्षेत्र वासियों को उम्मीद थी कि बरसाती नाले का निर्माण पूरा होने से इस समस्या से राहत मिलेगी, लेकिन अभी काम अटकने से उनकी चिंता बढ़ गई है।