{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार लघु सचिवालय में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, प्रस्ताव तैयार

Hisar News - हिसार के लघु सचिवालय में पिछले काफी समय से पार्किंग की समस्या बनी हुई है। पार्किंग की सही तरीके से व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को वाहन खड़े करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब 6 साल बाद लघु सचिवालय में पार्किंग की समस्या का स्थाई समाधान करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।

 

HR Breaking News - हिसार के लघु सचिवालय में 6 सालों से पार्किंग की समस्या बनी हुई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब पार्किंग की स्थाई समाधान की दिशा में पहल हुई है। जिला प्रशासन ने परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग (Multi-Level Parking) बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है और मुख्यालय भेजा गया है। इसके लिए प्रमुख प्रवेश द्वार के दाएं और बाएं और खाली पड़ी जमीन को चिन्हित किया गया है।


PWD बीएंडआर के अधिकारियों ने अस्थाई योजना तैयार कर प्रशासन को सौंपी है। योजना के मुताबिक मुख्य गेट के पास प्रस्तावित पार्किंग में मुख्य सड़क की तरफ भी प्रवेश और निकासी द्वार बनाए जाएंगे। राजगढ़ रोड (Hisar Rajgarh Road) और साउथ बाईपास के साथ-साथ परिसर के अंदर से भी वाहनों के प्रवेश और निकासी के रास्ते बनाने की योजना है। इससे लोगों को वहां खड़ा करने और निकलने में आसानी होगी।


वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग पड़ रही छोटी -


लघु सचिवालय (Hisar Mini Secretariat) में आए दिन वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके लिए मौजूदा पार्किंग काफी छोटी पड़ रही है। वाहन चालकों को सड़कों पर वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं जिससे आमजन और अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनुमान है कि परिसर में रोजाना लगभग 5,000 से ज्यादा लोग पहुंचते हैं और 800 से 900 लोग वाहन लेकर आते हैं। 

वकीलों को दी गई है मुख्य गेट के बाहर बनी पार्किंग -


  

मुख्य गेट के बाहर बनी पार्किंग कुछ साल पहले वकीलों को दी जा चुकी है। ऐसे में अधिकारियों कर्मचारियों और आमजन के लिए केवल एक पार्किंग है। यह भी काफी खराब हालत में है।  बरसात होने पर यहां पानी भर जाता है जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। 


6 सालों से अटका हुआ है पार्किंग प्रोजेक्ट - 


साल 2020-21 में तत्कालीन DC प्रियंका सोनी ने लघु सचिवालय में पार्किंग बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था। इसी दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रखरखाव के लिए वेयरहाउस तथा मॉडर्न रिकॉर्ड रूम बनाने के प्रस्ताव भी मंजूर हुए थे। वेयरहाउस और मॉडर्न रिकॉर्ड रूम का निर्माण पूरा हो गया है, लेकिन पार्किंग प्रोजेक्ट 6 सालों से अटका हुआ है।

12 बजे से पहले भर जाती है दोनों पार्किंग - (Latest News)

लघु सचिवालय (Mini Secretariat) में दो जगह पर अस्थाई पार्किंग है,लेकिन यह दोनों पार्किंग (Hisar Mini Secretariat Parking) 12 बजे से पहले भर जाती हैं। इसके बाद लोग एसडीएम कार्यालय और ब्लॉक की ओर वाहन को खड़ा करते हैं। सरकारी वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग भरने पर परिसर की सड़कों पर भी गाड़ियां खड़ी दिखाई देती हैं।


DC महेंद्र पाल ने दी जानकारी - (Hisar News)

हिसार, DC महेंद्र पाल का कहना है कि लघु सचिवालय में मल्टी लेवल पार्किंग (Hisar Multi Level Parking) का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह प्रोजेक्ट मेरी प्राथमिकता रहेगा। न्यायिक भावनाओं के बाद इसके निर्माण को लेकर काम तेज किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है।