{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार में बिजली चोरी करने वालों की अब नहीं खैर, 68 अधिकारी और 102 कर्मचारी करेंगे 

hisar news : बिजली विभाग अब एक्शन मोड में हैं। प्रदेश में बिजली चोरी करने वालों और बिजली करने वालों की अब खैर नहीं है। बिजली चोरी करने वालों के लिए बिजली विभाग की और से 68 अधिकारी और 102 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।  
 

HR Breaking News (hisar news) : दक्षिण हरियाणा में बिजली चोरी करने वालों और बिलों की बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। बिजली निगम (bijli nigam news) ने इसके लिए विशेष अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। 26 और 27 नवंबर को प्रदेश के 34 डिविजनों में एक साथ जांच अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 68 अधिकारियों और 102 कर्मचारियों की कुल 170 सदस्यीय टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर बिजली कनेक्शनों की जांच करेंगी और चोरी के मामलों को पकड़ेंगी।

बिजली चोरी करने वालों पर होगी विभागीय कार्रवाई

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह (Vikram Singh, Managing Director, Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam) ने अधिकारियों को अभियान के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। सभी टीम प्रभारियों को अभियान शुरू होने से एक दिन पहले मुख्यालय पहुंचकर अपनी रिपोर्ट देनी होगी। जांच के दौरान बिजली चोरी करते पाए जाने वाले उपभोक्ताओं पर नियमानुसार जुर्माना लगाने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। 

इन 34 डिविजनों में होगी जांच

फरीदाबाद क्षेत्र में ओल्ड फरीदाबाद (Old Faridabad) , एनआईटी (NIT), ग्रेटर फरीदाबाद और वल्लभगढ़ शामिल हैं। गुरुग्राम क्षेत्र में सिटी, सब अर्बन, मानेसर, पटौदी, सोहना और बादशाहपुर में टीमें जांच करेंगी। इसके अलावा पलवल, होडल, नूंह, धारूखेड़ा, रेवाड़ी सब अर्बन, रेवाड़ी, कोसली, नारनौल और महेंद्रगढ़ में भी अभियान चलेगा। वहीं भिवानी सिटी, भिवानी सब अर्बन, चरखी दादरी, भादरा, हिसार प्रथम (Hissar I), हिसार द्वितीय, हांसी, टोहाना, जींद, नरवाना, सफीदों, फतेहाबाद, सिरसा सिटी, सिरसा सब अर्बन (Sirsa Sub Urban) और डबवाली डिविजन को भी अभियान में शामिल किया गया है।

डिफाल्टरों से बकाया वसूली पर भी रहेगा जोर

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि टीमें केवल बिजली चोरी के मामले ही नहीं पकड़ेंगी, बल्कि बकाया बिलों की वसूली को लेकर भी कार्रवाई तेज की जाएगी। उन्होंने बताया  कि नियमित जांच और सख्ती से बिजली चोरी पर नियंत्रण के साथ राजस्व में भी सुधार होगा।