hrbreakingnews.com

जीजेयू में अतिथि प्राध्यापकों की सेवाओं पर संकट, 4 महीने से वेतन भी नहीं मिला

Hisar GJU News :जीजेयू के अतिथि प्राध्यापकों की सेवाओं पर संकट गहराने लगा है। 4 महीने से इन अतिथि प्राध्यापकों को सैलरी (Salary to guest professors) नहीं मिलने के कारण मुश्किलें काफी बढ़ गई है। ऐसे में अतिथि प्राध्यापकों को भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है। आइए खबर में जानते हैं कि कैसे अतिथि प्राध्यापकों की सेवाओं पर संकट गहरा रहा है।
 
जीजेयू में अतिथि प्राध्यापकों की सेवाओं पर संकट, 4 महीने से वेतन भी नहीं मिला

HR Breaking News (Hisar GJU Updates) हिसार जिले के जीजेयू में कार्यरत अतिथि प्राध्यापकों को भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है। उन्होंने अपनी सेवाओं को लेकर अनिश्चितता पर हस्तक्षेप की मांग उठाई गई है।  बीते चार महीने से इन शिक्षकों को सैलरी भी नहीं मिली थी। अभी भी स्थिती स्पष्ट सूचना न होने से भ्रम की स्थिति बनी हुई है। खबर में जानिए जीजेयू में अतिथि प्राध्यापकों को कब तक सैलरी (Hisar GJU Updates) मिल सकती है।

 

संविदा आधार पर कार्यरत है शिक्षक


जीजेयू के कई विभागों में कार्यरत अतिथि प्राध्यापकों ने हरियाणा के राज्यपाल एवं कुलधिपति जीजेयू को लेटर लिखकर अपनी सेवाओं को लेकर बनी अनिश्चितता पर हस्तक्षेप की मांग उठाई है। यूनिवर्सिटी में लगभग 120 अतिथि और संविदा आधार पर शिक्षक (Teachers on contract basis in universities) काम कर रहे हैं। बीते 4 महीने से इन शिक्षकों की सैलरी नहीं मिली थी।

 

कब तक जारी होगी अतिथि अध्यापकों की रुकी सैलरी 


अतिथि अध्यापकों की रुकी हुई सैलरी (Salary of guest teachers) जारी करने के साथ ही ज्ञापन में राज्यपाल सचिवालय द्वारा 13 नवंबर जारी पत्र का उल्लेख किया है, जिसमें 30 नवंबर 2026 तक सैलरी जारी करने की अनुमति दी गई है और पुनः नियुक्ति पर आगे कार्रवाई का उल्लेख भी किया गया है।

संविदा नियुक्तियों का जताया विरोध 


सैलरी जारी करने की परमिशन के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया है और उन्होंने 30 नवंबर 2026 के बाद उनकी सीमाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने से अतिथि प्राध्यापकों में चिंता बनी हुई है। GJU पिछड़ा वर्ग छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्षों में शिक्षण एवं गैर- शिक्षक पदों पर हुई संविदा नियुक्तियों (Contractual appointments on non-teaching posts) का भी विरोध जताया है।

 

राज्यपाल कार्यालय से की गई अपील 


राज्यपाल कार्यालय (Governor's Office) से अपील की गई है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अतिथि प्राध्यापक के संबंध में जो सूचनाओं दी गई है, रिपोर्ट और प्रस्तुतियों के स्वतंत्र और तथ्य- आधारित भी जांच कराई जाए, यह विश्वविद्यालय की वास्तविक स्थिति को सही रूप से प्रतिबिंबित नहीं करती है।

 

निर्देशों की जांच की उठाई मांग 


सैलरी भुगतान, पुन नियुक्ति और नियुक्तियों को लेकर बार-बार जारी किए गए लेटर और निर्देशों की जांच की मांग उठाई है।


अभी अतिथि प्राध्यापकों की स्थिति (Status of Guest Professors) पर स्पष्ट सूचना न होने से भ्रम और आशंका की स्थिति बनी है। आग्रह किया गया है कि विश्वविद्यालय और राज्य सरकार लागू नियमों के मुताबिक समय पर सही कदम उठाकर मौजूद अतिथि प्राध्यापकों को 30 नवंबर 2026 के बाद भी जारी रखें।