{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार में लगातार बढ़ रहा प्रदुषण का स्तर, सांस रोगियों की बढ़ी मुश्किल

Hisar News : शहर में हवी की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। इससे सांस रोगियों की मुश्किलें बढ़ रही है। 5 नंवबर को शहर का एक्यूआई 333 दर्ज किया गया है। वहीं 6 नवंबर को भी शहर का एक्यूआई 333 रहा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।     
 

HR Breaking News (Hisar News) : शहर में प्रदूषण का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बिगड़ रही हवा के कारण सांस और दमा के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं त्वचा संबंधी एलर्जी के मामलों में भी इजाफा हुआ है। हालात यह हैं कि त्वचा रोग विशेषज्ञ (Dermatologist) की ओपीडी में रोजाना करीब 15 मरीज एलर्जी और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं। मंगलवार को शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI hisar) 333 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में है।

सांस रोगियों को हो रही परेशानी

हवा में प्रदूषण (air pollution hisar) के कण बढ़ने से सांस के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। दमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को घुटन महसूस होने के साथ सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से त्वचा पर खुजली, लालिमा और एलर्जी जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार खराब हवा का असर संवेदनशील लोगों पर अधिक पड़ रहा है।

नवंबर के पहले पांच दिनों में तेजी से बढ़ा एक्यूआई

शहर में प्रदूषण का स्तर पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहा है। 30 अक्टूबर को एक्यूआई 65 था, जो 31 अक्टूबर को बढ़कर 86 हो गया। इसके बाद 1 नवंबर को 133, 2 नवंबर को 184 और 3 नवंबर को 259 दर्ज किया गया। 4 नवंबर को यह बढ़कर 268 और 5 नवंबर को 333 तक पहुंच गया। यानी कुछ ही दिनों में हवा की गुणवत्ता में तेजी से गिरावट आई है।

11 और 14 नवंबर को सक्रिय होंगे पश्चिमी विक्षोभ, बारिश के आसार

मौसम विभाग (meteorological department) के अनुसार जिले में दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जबकि रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। 11 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं बादल छाने के आसार हैं। इसके बाद 14 नवंबर को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने