hrbreakingnews.com

हिसार के सेक्टर 1-4 में लगेगी पटाखों की 40 दुकानें, मिला लाइसेंस

Hisar News : सेक्टर 1-4 में पटाखों की इस बार 40 दुकानों पर ग्रीन पटाखे बेचे जाएंगे। इसके लिए 40 दुकाने निर्धारित की गई है। दुकान संचालकों को लाइसेंस भी आवंटित कर दिए गए हैं। चलिए जानते हैं कि क्या नियम आदी निर्धारित किए गए हैं विस्तार से। 
 
हिसार के सेक्टर 1-4 में लगेगी पटाखों की 40 दुकानें, मिला लाइसेंस

HR Breaking News (Hisar News) : इस बार पटाखा बाजार (patakha bazar) के लिए जगह में बदलाव किया गया है। पहले नई सब्जी मंडी (sabji mandi hisar) में दुकानें लगाने की व्यवस्था थी, लेकिन लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने नया स्थान सेक्टर 1-4 (Sector 1-4 hisar) निर्धारित किया है। दुकानों के आवंटन के लिए वीरवार को ड्रॉ प्रक्रिया पूरी की गई। इसके लिए प्रशासन को 93 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 40 आवेदकों का चयन कर उन्हें लाइसेंस जारी किए गए हैं।

20 दुकाने निर्धारित की गई

पिछले (hisar latest news) वर्ष पटाखों की बिक्री के लिए केवल 20 दुकानें निर्धारित की गई थीं। दुकानदारों की ओर से अधिक दुकानों की मांग रखे जाने के बाद प्रशासन ने इस बार संख्या दोगुनी कर दी है। शुरुआत में राजकीय कॉलेज के मैदान को बाजार के लिए चुना गया था, लेकिन सहमति नहीं बनने के चलते सामुदायिक केंद्र के पास स्थित मैदान को अंतिम रूप दिया गया।

नियमों का करना होगा पालन

उपमंडल अधिकारी ज्योति मित्तल ने स्पष्ट किया कि सभी लाइसेंस धारकों को सुरक्षा से जुड़े निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित दुकानदार का लाइसेंस रद्द या जब्त किया जा सकता है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए तय किए गए सख्त नियम

प्रशासन के निर्देशानुसार सभी अस्थायी दुकानें आग से सुरक्षित रहने वाली गैर ज्वलनशील सामग्री से तैयार शेड में संचालित होंगी। प्रत्येक दुकान के बीच कम से कम तीन मीटर का अंतर रखना जरूरी होगा, जबकि संरक्षित स्थानों से दुकानों की दूरी न्यूनतम 50 मीटर निर्धारित की गई है। इसके अलावा दुकानों के प्रवेश द्वार एक-दूसरे के ठीक सामने नहीं बनाए जा सकेंगे।

इनकी बिक्री पर रहेगी रोक

बाजार में रोशनी के लिए खुली आग, मिट्टी के तेल या गैस से जलने वाले लैंप और खुली बत्तियों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक रहेगी। वहीं, दुकानों के निर्धारित 50 मीटर के दायरे में पटाखों का प्रदर्शन भी नहीं किया जा सकेगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए पटाखा बाजार के नजदीक प्राथमिक उपचार की सुविधा, एंबुलेंस और कम से कम दो अग्निशमन वाहन तैनात रखना अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने संबंधित विभागों और दुकानदारों को सभी सुरक्षा इंतजाम समय रहते पूरे करने के निर्देश दिए हैं, ताकि दीपावली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।