अग्रोहा में वार्षिक मेले की तैयारी पूरी, 1 लाख श्रद्धालुओं के लिए किए प्रबंध
Annual Fair in Agroha : 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन अग्रोहा में वार्षिक मेला लगता है। अब इस बार अग्रोहा धाम में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले (Annual Fair in Agroha) के लिए तैयारियां पूरी हो गई है। मेले में 1 लाख श्रद्धालुओं के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। बीते दिनों से ही श्रद्धालु मंदिर में आने लगे थे। खबर में जानिए वार्षिक मेले के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं।
HR Beaking News (Hisar News) शरद पूर्णिमा पर अग्रोहा धाम में साल में एक बार वार्षिक मेले (Agroha Dham Annual Fair) का आयोजन किया जाता है और वर्ष में एक बार आयोजित होने वाले वार्षिक मेले के लिए धाम को रोशनी, फूलों से सजाया गया है। यहां पर वार्षिक मेले के दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में यहां पर 1 लाख श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
धार्मिक आयोजन की हुई शुरुआत
वार्षिक मेले में लगभग (annual fair held in Agroha) 1,00,000 श्रद्धालुओं के पहुंचने के आसार है, जिस पर गौर करते हुए व्यापक तौर पर प्रबंध किए गए हैं। बीते शाम से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचने लगे हैं। आज सुबह 5:00 बजे तक सरोवर में स्नान के साथ ही धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं। रात को सत्संग और प्रवचन होने वाले हैं। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग (National Executive President Bajrang Garg) ने मेले की व्यवस्थाओं का मुयाअना किया है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कही ये बात
गर्ग का कहना है कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, एमपी, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, बिहार के साथ अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु (Hisar Agroha News) पहुंचने वाले हैं। कई श्रद्धालु हिसार के अग्रसेन भवन में रुके हुए हैं, जो अग्रोहा पहुंच गए हैं। बजरंग गर्ग का कहना है कि मेले में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता, प्रदेश के निकाय मंत्री विपुल गोयल, पंजाब के मंत्री वीरेंद्र गोयल, राज्यसभा के पूर्व सदस्य और हिसार की विधायक सावित्री जिंदल मुख्य मंच से संबोधित करने वाले हैं।
अब तक क्या-क्या हुए कार्यक्रम
रात 8:00 बजे ब्रह्मर्षि जगतगुरु कुमार स्वामी सत्संग-प्रवचन होगा। हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा (Haryanvi artist Masoom Sharma) और भजन गायिका अंजलि द्विवेदी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
अगर कार्यक्रमों की बात करें तो सुबह 5:00 बजे शक्ति सरोवर में स्नान हो गया है और 7:00 बजे मुख्य मंदिर के साथ ही सभी मंदिरों में आरती हो गई है और सुबह 8:00 बजे महिलाओं की कलश यात्रा और सुबह 9:00 बजे छप्पन भोग और सवामणि प्रसाद वितरण (Sawamani Prasad Distribution) हो चुका है और ध्वजारोहण भी किया जा चुका है।
दोपहर 12 से 3:00 बजे मुख्य मंच पर अतिथियों के संबोधन और सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural programme) भी किए गए हैं। अब रात 8:00 बजे कुमार स्वामी का सत्संग प्रवचन होने वाला है।