क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी एशिया की रैंकिंग, GJU का 192वां स्थान
HR Breaking News (GJU Updates) हाल ही में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी एशिया की रैंकिंग हुई है, जिसमे हिसार स्थित जीजेयू को 192वां स्थान मिला है। बता दें कि शिक्षा व शोध के इलाके में इस वैश्विक रैंकिंग का आना विश्वविद्यालय के साथ ही पूरे हरियाणा (Haryana News) राज्य के लिए मान की बात है। यह रैंकिंग आगे छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसर और शोध संस्कृति को सुदृढ़ करने में मिल का पत्थर साबित होगा।
दक्षिण एशिया में जीजेयू को मिला 354 वां स्थान
जीजेयू (Hisar GJU Updates) ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी एशिया रैंकिंग-2027 में भारत में 192वां, दक्षिण एशिया में 354 वां और एशिया स्तर पर 1101 से 1200 के ब्रैकेट में स्थान हासिल किया है। एशिया महाद्वीप के कुल 1722 शैक्षणिक संस्थान और भारत के 327 संस्थानों को इस रैंकिंग में जगह दी गई है। जीजेयू कुलपति का कहना है कि शिक्षा व शोध के इलाके में इस वैश्विक रैंकिंग का आना विश्वविद्यालय के साथ ही पूरे हरियाणा राज्य के लिए गौरव की बात है।
11 उप-मानकों के बेस पर विश्विद्यालय का मूल्यांकन
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS World University Rankings) में चार मानको और उनके अंतर्गत 11 उप-मानकों के बेस पर विश्विद्यालय का मूल्यांकन होता है, जिनमें शोध और अनुसंधान, रोजगार और उपलब्धियां, शिक्षा-अधिगम अनुभव और वैश्विक सहभागिता प्रमुख है।
इन मानकों में शैक्षणिक प्रतिष्ठा को 30 प्रतिशत, प्रति शोध पत्र उद्धरण को 10 प्रतिशत, प्रति शिक्षक पत्रों को 5 प्रतिशत, नियोक्ता प्रतिष्ठा को 20 प्रतिशत, शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात को 10 प्रतिशत, पीएचडी उपाधिधारक शिक्षकों को 5 प्रतिशत, व अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी एवं शिक्षक सहभागिता व विद्यार्थी विनिमय कार्यक्रमों (student exchange programs) से जुड़े मानकों को 2.5 से 2.5 प्रतिशत भारांक दिया है।
उप-मानकों को मिले इतने स्कोर
चलिए खबर में जानते हैं कि उप-मानकों को कितने स्कोर (Scores to subscales) दिए गए हैं। पीएचडी उपाधिधारक शिक्षक को 73.4, अंग्रेजी के प्रतिशोध पत्र उद्धरण को 40.6, प्रति शिक्षक शोध पत्र को 37.8, अंतरराष्ट्रीय शोध नेटवर्क 31.4, शिक्षक विद्यार्थी अनुपात को 14.3, शैक्षणिक प्रतिष्ठा को 7.8 अंक दिए गए है।
नियोक्ता प्रतिष्ठा को 3.4 अंक, अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी अनुपात (international student ratio) को 1.1 अंक, आने वाले विद्यार्थी विनिमय कार्यक्रम को 1.0, जाने वाले विद्यार्थी विनिमय कार्यक्रम 1.0, कुल प्राप्त समग्र अंक को 17.2 अंक दिए गए हैं।
वैश्विक मानको पर खरे उतरे है शोध कार्य
क्यूएस अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग (qs international ranking) किसी विवि की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध के स्तर और वैश्विक साख का पैमाना होता है, जिसमें स्थान मिलने का अर्थ है कि हमारे द्वारा तैयार किया जा रहा पाठ्यक्रम और शोध कार्य वैश्विक मानको पर खरे उतरे हैं।