भू जल स्तर ऊंचा होने के कारण अटका बस स्टैंड के पास सड़क निर्माण का काम
HR Breaking News (Hisar News) हिसार में वाहनों के सुगम आवागमन के लिए सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया था। यह सड़क बस स्टैंड के पास (Hisar News) बनाई जानी थी, लेकिन बस स्टैंड के पीछे सीवरेज लाइन और सड़क निर्माण का कार्य भूजल स्तर ऊंचा होने की वजह से बीच में ही अटक गया है। अब अधिकारी भूमिगत जल को कम करने में जूटे हुए हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
विभाग ने शुरू की जल निकासी की प्रक्रिया
बता दें कि ऋषि नगर इलाके में खुदाई से पहले जन स्वास्थ्य विभाग (public health department) अगले 10 दिनों तक मोटरें चलाकर पानी निकालेगा। जलस्तर 20 फुट नीचे लाने के बाद लाइन बिछाने के कार्य की शुरुआत होगी। बस स्टैंड से साउथ बायपास की तरफ जाने वाले व्यस्त रास्तों पर सिविल लाइन बिछाने के लिए गहरी खुदाई की जानी है, जहां भूमिगत जल ऊपर है।
ऐसे में खुदाई करने पर गड्ढे में पानी भरने और मिट्टी धंसने का खतरा बना रहेगा। इससे निपटान के लिए विभाग की ओर जल निकासी की प्रक्रिया शुरू की गई है।
कब मिली सीवर लाइन बिछाने की मंजूरी
योजना के अंतर्गत आगामी 10 दिनों तक दिन रात मोटरें चलाकर भूमिगत पानी (underground water) बाहर निकाला जाने वाला है। विभाग का मकसद भूजल स्तर को 20 फीट नीचे करना है। तय स्तर तक पानी पहुंचने के बाद निर्माण एजेंसी सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई शुरू करेगी। बस स्टैंड से साउथ बायपास को कनेक्ट करने वाले रास्ते पर सीवर लाइन बिछाने की मंजूरी मिल गई है।
पहले ही पिछड़ गया था प्रोजेक्ट का काम
टेंडर प्रोसेस पूरा होने के बाद संबंधित एजेंसी को काम आदेश भी जारी किया गया है। शुरुआत में निर्माण एजेंसी की तरफ से बड़े सीवर पाइप मंगवाने में देरी हो गई थी, जिससे पहले ही प्रोजेक्ट (Hisar New Projects) का काम पीछे रह गया। अब पाइपों की व्यवस्था के बाद निर्माण शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन भूजल स्तर के चलते बीच में ही काम अटक गया है। जलस्तर नीचे आने तक मुख्य खुदाई और सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू नहीं हो पाएगा।
सड़क पर तीन फेज में होगा कार्य
उसके बाद सड़क निर्माण का प्रोसेस (Haryana Road Projects) आगे बढ़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर तीन फेज में कार्य होगा। पहले फेज में भूमिका जलस्तर नीचे किया जाएगा। दूसरे में 700 मीटर लंबी सीवर लाइन डाली जाने वाली है और सिविल लाइन में HDPE पाइपें बिछाई जाने वाली है।
यह पाइप हाईडेंसिटी पॉलीइथिलीन नामक मजबूत थर्मो प्लास्टिक में बनी पाइप होती है। यह हल्की होने के बाद भी मजबूत होती हैं, जिससे जमीन के दबाव और हल्की हलचल से आसानी से नहीं टूटती।
इस पाइप में जंग भी नहीं लगता। यह पाइप कई साल तक खराब नहीं होंगी। उसके बाद तीसरे फेज में PWD बीएंडआर विभाग की तरफ से नई CC सड़क (PWD B&R Department New CC Road) बनाई जाने वाली है।
सीवरेज सिस्टम होगा बड़ा सुधार
विभागीय अधिकारी का कहना है की नई सीवर लाइन (Hisar new sewer line) बिछने के बाद 10 सालों के लिए व्यवस्था को अपडेट किया जाएगा। यहां की सीवर लाइन पुराने शहरों के साथ ज्यादातर हिस्सों से कनेक्ट है। पुराने शहर के एरिया की सीवर लाइनों को अपडेट किया गया है। इस लाइन को इसी सड़क के किनारे बने एसटीपी से कनेक्ट किया जाएगा, जिससे इस पूरे सीवरेज सिस्टम में सुधार होगा।
बस स्टैंड के पीछे के गेट से इसी सड़क से सिरसा-फतेहाबाद रूट की रोडवेज (Roadways of Sirsa-Fatehabad route), परिवहन समिति और निजी ऑपरेटर की बसों का आवागमन हो रहा है, जिससे सड़क पर आगामी समय में दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।
अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ ने कही ये बात
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ कहना है कि भूजल स्तर को 20 फीट तक कम करने में 10 दिन का समय और लगेगा। उसके बाद एसटीपी तक सीवर लाइन बिछाने के कार्य (Sewer line laying work) की शुरुआत होगी। इस लाइन से पुराने शहर की लाइनें कनेक्ट होंगी, जिससे आधे शहर का सिविल सिस्टम सुधरेगा।