हिसार में 40 करोड़ रुपए से सुधरेगी सीवरेज व्यवस्था
HR Breaking News (Hisar News) बढ़ती आबादी का दबाव और सीवरेज व्यवस्था सही नहीं होने की वजह से पुराने शहर के लोगों के लिए यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब हिसार में सीवरेज व्यवस्था (Sewerage system in Hisar) के सुधार के लिए परियोजना शुरू की जाने वाली है। अब इस परियोजना के तहत 40 करोड़ रुपए की लागत आंकी गई है। खबर मे जानिए इस बारे में विस्तार से-
सीवरेज की समस्या का सबसे बड़ा कारण
सीवरेज की समस्या का सबसे बड़ा कारण 40 साल पहले बीछी लाइन है, जिसको बदला नहीं गया है। ऋषि नगर के पास लाइन के बार-बार बैठने की वजह से पुराने शहर के लोग परेशान होते हैं। सीवरेज लाइन (Hisar new sewrage line) और बढ़ती आबादी का दबाव पुराने शहर के लोगों के लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बना है। इससे कहीं सीवरेज ओवरफ्लो होता है तो कहीं पर बरसात के चलते पानी की निकासी बाधिक होने से सड़के जलमग्न हो जाती हैं।
चौआ का पानी निकालने का कार्य शुरू
अब इस समस्या से पुराने शहर के तकरीबन 40 प्रतिशत आबादी को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सीवरेज व्यवस्था की क्षमता को बढ़ाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग (public health department) ने तकरीबन 40 करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी कर ली है, जिसके तहत ऋषि नगर के पास लगभग 800 मीटर लंबी सीवरेज लाइन के हिस्से को बदला जाएगा। लाइन बदलकर 56 इंच की पाइपलाइन डाली जाएगी। जिसको लेकर ऋषि नगर क्षेत्र में चौआ का पानी निकालने का कार्य शुरू हो गया है।
22 फीट के बाद ही बिछाई जाती है पाइपलाइन
उसके बाद पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू होगा। साथ ही शहर के अन्य हिस्सों में पाइपलाइन बदली जाएगी। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से काम के लिए सबसे पहले जमीन के नीचे जमा पानी निकालने का प्रोसेस शुरू किया गया है। जमीन का चौआ कम करने के लिए पानी निकाला जा रहा है, इससे गहराई में नई पाइपलाइन डालने (laying new pipeline In Hisar) का कार्य किया जा सके। अभी चौआ लगभग 15 फीट के पास है। वहीं विभाग की ओर से 22 फीट के बाद ही पाइपलाइन बिछाई जाती है।
जल्द दूर होगी सीवरेज निकासी की समस्या
इस 800 मीटर के इस हिस्से में बड़ी क्षमता की लाइन डालने पर पुराने शहर के हिस्से में सीवरेज निकासी की समस्या (Hisar sewerage problem) दूर हो सकती है। अभी इलाके में छोटी क्षमता की लाइन होने की वजह से दबाव बढ़ जाता है। आबादी बढ़ने के साथ पुरानी लाइन पर भी भार बढ़ा है। इसका प्रभाव आसपास के इलाकों की सीवरेज व्यवस्था पर पड़ता है।
अभी मौजूद है 36 इंच की ब्रिक्स की लाइन
पुराने शहर के कई इलाकों में सीवरेज लाइन की क्षमता मौजूद जरूरत के हिसाब से नहीं है। मौजूदा समय में 36 इंच की ब्रिक्स की लाइन बनाई हुई है। 40 साल पुरानी होने होने की वजह से लंबे समय से लोग सीवरेज ओवरफ्लो (sewerage overflow), गंदे पानी के निकासी और बरसात के दौरान जलभराव जैसी समस्या से जुझ रहे हैं। कई जगह लाइन की क्षमता कम होने से पानी आगे नहीं निकल पाता है और सीवरेज बैक मारने लगता है।
सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्लान
ऐसे में ऋषि नगर के पास 800 मीटर के हिस्से में 56 इंच की पाइपलाइन (Pipeline near Rishi Nagar) डालने के प्लान को जरूरी माना जा रहा है। लगभग 40 प्रतिशत पुराने शहरों की आबादी को सीवरेज व्यवस्था को राहत मिल सकती है। पुराने शहर के साथ ही शहर की दूसरे कॉलोनी में भी सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त (repair the sewerage system) करने का प्लान है, जिसके तहत तारानगर, विश्वास पुरम, साउथ सिटी और जवाहर नगर के साथ कई इलाकों में मौजूद सिवरेज लाइनों को बदलकर बड़ी क्षमता की लाइन डाली जाएंगी।
डाली जा रही 800 मीटर नई पाइप लाइन
आजाद नगर में राजगढ़ रोड पर सीवरेज व्यवस्था (Sewerage system on Rajgarh Road) सुधारने का कार्य शुरू किया गया है। यहां लगभग 200 मीटर के हिस्से में बरसाती नाले को तोड़कर सीवरेज लाइन डाली जा रही है। इस काम के पूरे होने से सीवरेज निकासी बेहतर होगी। जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन का कहना है कि ऋषि नगर में चौआ का पानी निकाला जा रहा है और 800 मीटर नई पाइप लाइन डाली जा रही है। इससे पुराने शहर के 40 प्रतिशत हिस्से को राहत मिलेगी।