हिसार में बनेगे सिक्सलेन बनेगी सड़क, 2.63 करोड़ होंगे खर्च
Hisar News : प्रदेश सरकार की और से सड़कों की स्थिती को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। करोड़ों के प्रोजेक्ट प्रदेशभर में चल रहे हैं। इसी कड़ी में हिसार में कई सड़कों को सिक्सलेन किया जाएगा। इसके लिए 21.63 करोड़ खर्च किए जाएंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Hisar News) : सेक्टर-14 पार्ट-2 (hisar Sector-14 Part-2) और सेक्टर-33 के लोगों को शहर के भीतर से होकर सिरसा रोड जाने की मजबूरी से जल्द राहत मिलेगी। करीब सात साल से लंबित मास्टर रोड के निर्माण का काम शुरू हो गया है। विधायक सावित्री जिंदल ने शनिवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की इस परियोजना का शिलान्यास किया। 2.63 करोड़ रुपए की लागत से 650 मीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ी सिक्सलेन सड़क तैयार की जाएगी। निर्माण कार्य 10 मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत नहीं
नई सड़क बनने के बाद सेक्टर-14 पार्ट-2 और सेक्टर-33 के निवासियों को तीसरे गेट से एनएच-9 (NH-9) तक सीधा रास्ता उपलब्ध होगा। इससे साउथ बाईपास के जरिए सिरसा रोड तक पहुंचना आसान होगा। अभी इस दिशा में जाने के लिए वाहन चालकों को शहर के अंदर से होकर गुजरना पड़ता है। मास्टर रोड तैयार होने से इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।
पहले तैयार होगा सड़क का बेस, बाद में बिछेगा तारकोल
परियोजना के तहत सड़क का कच्चा निर्माण करीब दो महीने में पूरा करने की योजना है। इसके बाद मई 2027 तक सड़क पर तारकोल बिछाने का काम किया जाएगा। मास्टर रोड की कुल लंबाई 8.8 किलोमीटर है। यह सेक्टर-14 और सेक्टर-14 पार्ट-2 से गुजरते हुए सेक्टर-33 को आपस में जोड़ेगी।