खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, हिसार महाबीर स्टेडियम में बनेगा इनडोर हैंडबॉल ग्राउंड
Hisar News : महाबीर स्टेडियम में हैंडबॉल खिलाड़ियों को बड़ी सौगात मिली है। अब महाबीर स्टेडियम में ओपन ग्राउंड की जगह इनडोर ग्राउंड बनेगा। चलिए जानते हैं इसके बनने से खिलाड़ियों को क्या सुविधा मिलेगी चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Hisar News) : हिसार के महाबीर स्टेडियम (Mahabir Stadium hisar) में हैंडबॉल खिलाड़ियों को मौसम की परेशानी से बचाने के लिए ओपन ग्राउंड को इनडोर कोर्ट में बदलने की योजना पर काम शुरू हो गया है। खेल मुख्यालय ने इस संबंध में खेल विभाग (sports department) से फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी है। अब विभाग प्रस्ताव की व्यवहारिकता का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेगा और मुख्यालय को भेजेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय होगी।
100 से अधिक खिलाड़ी करते हैं प्रैक्टिस
स्टेडियम में (hisar latest news) फिलहाल खुले मैदान में हैंडबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां प्रतिदिन 100 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। बारिश होने या मैदान गीला रहने पर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग रोकनी पड़ती है। वहीं, तेज धूप और प्रतिकूल मौसम के कारण भी अभ्यास प्रभावित होता है। इनडोर कोर्ट बनने से खिलाड़ियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण लेने की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
गीले मैदान पर अभ्यास करना जोखिम भरा
हैंडबॉल में खिलाड़ियों (latest news hisar) को तेजी से दौड़ने, अचानक रुकने, दिशा बदलने और छलांग लगाकर गोल करने की जरूरत होती है। ऐसे में मैदान की सतह गीली होने पर फिसलने और चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के बाद मैदान सूखने तक खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए इंतजार करना पड़ता है। इससे उनकी ट्रेनिंग का शेड्यूल प्रभावित होता है।
तकनीक और खेल की गति सुधारने में मिलेगी मदद
इनडोर कोर्ट (indoor court) में खिलाड़ियों को व्यवस्थित और एकसमान खेल सतह मिलेगी। इससे फुटवर्क, संतुलन, पासिंग, गेंद को रिसीव करने और गोल पर सटीक निशाना लगाने जैसी तकनीकों का अभ्यास बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। खिलाड़ी डिफेंस और अटैक की रणनीति के साथ तेजी से जवाबी हमला करने का अभ्यास भी कर सकेंगे।इनडोर सुविधा में बारिश, धूल और तेज धूप का असर कम रहेगा। इससे खिलाड़ियों को तय समय पर अभ्यास करने का अवसर मिलेगा और उनकी खेल क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
मुख्यालय भेजी जाएगी फिजिबिलिटी रिपोर्ट
महाबीर स्टेडियम के ओपन हैंडबॉल ग्राउंड को इनडोर मैदान में बदलने के प्रस्ताव पर खेल मुख्यालय ने विभाग से रिपोर्ट मांगी है। खेल विभाग अब प्रस्ताव की व्यवहारिकता से जुड़े पहलुओं का आकलन कर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगा। इसके बाद रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने और आगामी प्रक्रिया पूरी होने पर इनडोर कोर्ट बनाने की दिशा में कदम बढ़ सकते हैं।
