सिरसा से तुलसी चौक तक बनेगा सिक्स लेन रोड, तार होंगे अंडर ग्राउंड
HR Breaking News (Hisar News) : हिसार शहर में सिक्स लाइन प्रोजेक्ट के साथ अब सड़क की तस्वीर बदलती नजर आएगी। सिरसा चुंगी (sirsa chungi hisar) से तुलसी चौक (tulshi chowk hisar) तक प्रस्तावित सिक्स लाइन रोड पर बिजली के पोल और तार दिखाई नहीं देंगे। इस रास्ते पर गुजरने वाली 11 केवी की हाइटटेंशन लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। बिजली निगम ने इसके लिए 7.42 करोड रुपए का एस्टीमेट तैयार कर पीडब्ल्यूडी (PWD news) और बीएंडआर (B&R news) विभाग को भेज दिया है।
बजट मिलते ही काम शुरू
प्रोजेक्ट के तहत (hisar latest news) सड़क के बीच और दोनों साइडों पर आने वाले बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और ओवरहेड तार हटाए जाएंगे। बिजली लाइनों को जमीन के नीचे बिछाने का काम डिपॉजिट वर्क के तौर पर होगा। पीडब्ल्यूडी और बीएंडआर की ओर से बजट उपलब्ध करवाए जाने के बाद डीएचबीवीएन यह काम शुरू करेगा।
4 फीडर्स होंगे अंडर ग्राउंड
सिरसा चुंगी से तुलसी चौक (taar honge under ground news) के बीच 11 केवी के चार फीडर अंडरग्राउंड किए जाएंगे। इनकी कुल केबल की लंबाई करीब 5.6 किलोमीटर होगी। इस हिस्से में 72 बिजली पोल और 9 ट्रांसफार्मर हटाए जाएंगे। लाइन अंडरग्राउंड होने के बाद पूरे मार्ग पर ओवरहेड बिजली तार नजर नहीं आएंगे। इस सिक्स लाइन रेड का लुक भी बेहतर होगा और सड़क के किनारे से जगह खुली होगी। यानी एक तरह से सड़क का सौंदर्यकर्ण हो जाएगा।
यहां भी तार होंगे अंडरग्राउंड
सिक्स लाइन प्रोजेक्ट (six line project hisar) के दूसरे हिस्से में महारानी लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क पुल तक भी लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाना है। इसके लिए विभाग की ओर से एस्टीमेट बनाकर पीडब्ल्यूडी और बीएंडआर को पहले ही भेजा जा चुका है। इस हिस्से से 10 फीडर की 11 केवी हाई टेंशन लाइन अंडरग्राउंड की जाएगी और करीब 160 बिजली पोल हटाए जाएंगे, यहां लगभग 7160 मीटर केबल अंडरग्राउंड करने की जरूरत पड़ेगी।
गुरूग्राम की तर्ज पर होगा सौंदर्यकर्ण
बिजली निगम के एसई अविनाश यादव (SE of Electricity Corporation Avinash Yadav) ने बताया कि सिक्स लेन का यह प्रोजेक्ट पूरा होने से शहर की इन सड़कों का सौंदर्यकरण होगा। इसके अलावा लक्ष्मीबाई चौक से परिजात चौक के बीच बने पुराने रेलवे पुल को भी सिक्स लेन रेलवे (railway vibag news) ओवर ब्रिज में अपग्रेड करने की योजना की गई है। इसके साथ ही तीन मॉडर्न व्हीकल अंडरपास बनाए जाएंगे विभाग की ओर से इसके लिए ड्राइंग तैयार कर ली गई है। सिक्स लाइन के दोनों चरण पूरे होने के बाद शहर के मुख्य रास्तों का तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी। सड़क पर बिजली के पोल और तारों का जाल नहीं रहेगा इससे ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होगी।