Delhi NCR में दो नए रोड स्ट्रक्चर को मंजूरी, 300 करोड़ रुपए होंगे खर्च
HR Breaking News (Delhi NCR Road Structure) दिल्ली-गुड़गांव के लोगों को अब जल्द ही ट्रेफिक जाम से राहत दिलाने के लिए नई योजना तैयार कर ली गई है। हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में दो नए रोड स्ट्रक्चर (delhi gurgaon traffic NHAI) को मंजूरी दी गई है, जिस पर 300 करोड़ रुपए खर्च किए जाने वाले हैं। इन प्रोजेक्ट में अंडरपास और फ्लाईओवर शामिल है। आइए खबर में जानते हैं इन प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से-
DLF अपने खर्च पर बनाएगा प्रोजेक्ट
बता दें कि गुरुग्राम के शंकर चौक और साइबर सिटी के पास लगने वाले ट्रैफिक जाम से अब जल्द ही निजात मिल सकता है। एनएचएआई (NHAI) की ओर से दो नए रोड स्ट्रक्चर (Cost of new road structure) बनाने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों प्रोजेक्ट्स को DLF अपने खर्च पर बनाने वाला है और इनकी कुल अनुमानित लागत 300 करोड़ रुपये है।
राइट-टर्न अंडरपास का होगा निर्माण
NHAI की मंजूरी के अंतर्गत एक राइट-टर्न अंडरपास (Right-turn underpass) बनाया जाने वाला है, जो मौलसरी एवेन्यू रोड को NH-8 के पास HIL की जमीन से कनेक्ट करेगा और यह अंडरपास लगभग 600 मीटर लंबा और तीन लेन का बनाया जाने वाला है। इससे DLF फेज-3 से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन साइबर सिटी के पास मौजूदा यू-टर्न फ्लाईओवर का यूज किए बिना ही सीधे दाएं मुड़कर NH-8 की तरफ जा सकेंगे। इस प्रोजेक्ट (Delhi New Projects) से शंकर चौक पर आने वाले ट्रैफिक का दबाव कम हो सकता है।
कौन सा होगा दूसरा प्रोजेक्ट
इसके साथ ही दूसरा प्रोजेक्ट NH-8 की सर्विस रोड (Service Road of NH-8) के साथ लगभग 1.3 किलोमीटर लंबा और 6 लेन का फ्लाईओवर बनाया जाने वाला है। बता दें कि यह एंबिएंस मॉल के पास मौजूद यू-टर्न अंडरपास से साइबर सिटी की दिशा में बनाया जाने वाला है।
इस पर मौजूदा यू-टर्न अंडरपास (U-turn underpass) से निकलने वाले वाहनों और मौलसरी एवेन्यू रोड की तरफ जाने वाले ट्रैफिक के लिए रैंप भी होंगे। इसका फायदा यह होगा कि इससे साइबर सिटी, उद्योग विहार, सिकंदरपुर और DLF फेज-3 की तरफ जाने वाले वाहनों को ऑप्शनल रास्ता मिल सकेगा।
किस कारण से लगता है शंकर चौक पर जाम
अभी DLF फेज-3 (DLF Phase-3) से दिल्ली की तरफ जो वाहन जाते हैं, उनको साइबर सिटी के पास यू-टर्न लेकर शंकर चौक की तरफ आना पड़ता है। यहां पर उद्योग विहार, गोल्फ कोर्स रोड, IFFCO चौक और गुरुग्राम के दूसरे भाग से आने वाला ट्रैफिक भी जुड़ता है, जिससे शंकर चौक पर वाहनों का भार बढ़ जाता है। बता दें कि प्रस्तावित अंडरपास DLF फेज-3 (Proposed Underpass DLF Phase-3) से आने वाले ट्रैफिक को इस मुख्य फ्लो से अलग करने में मददगार होगा।
DLF डाउनटाउन से बढ़ सकता है ट्रैफिक
इन प्रोजेक्ट्स को NH-8 के सरहौल टोल प्लाजा से शंकर चौक तक सर्विस रोड (Service Road up to Shankar Chowk) तक के ट्रैफिक को कम करने के लिए तैयार किया जा रहा है। DLF की ओर से ट्रैफिक सुधार का यह प्लान इसलिए भी प्रस्तावित था, क्योंकि उसके 35 एकड़ में फैले DLF डाउनटाउन प्रोजेक्ट से आगामी समय में वाहनों की आवाजाही बढ़ सकती है।
डाउनटाउन के फर्स्ट फेज (First phase of downtown) में तीन ऑफिस बिल्डिंग पूरी हो गई हैं। वहीं, दूसरे फेज में एक रिटेल मॉल और चार ऑफिस बिल्डिंग का काम भी चल रहा है।
यात्रियों की सेफ्टी के लिए NHAI की शर्तें
NHAI की ओर से निर्माण के दौरान यात्रियों की सेफ्टी के लिए DLF के लिए कई शर्तें निर्धारित (Many conditions for DLF) की हैं, जिनमे ट्रेंड ट्रैफिक मार्शल, फ्लैगमैन और पूरे निर्माण काम के दौरान एक समर्पित सेफ्टी ऑफिसर की तैनाती भी शामिल है। साथ ही DLF को रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइन (DLF Retro-Reflective Sign), कोन, क्रैश बैरियर, डिलिनिएटर, ब्लिंकर, हेजर्ड मार्कर, और अन्य स्वीकृत ट्रैफिक कंट्रोल इक्विपमेंट लगाने के लिए कहा गया है।
दोनों प्रोजेक्ट पूरे होते ही साइबर सिटी और गुरुग्राम के प्रमुख कारोबारी हिस्सों में आवागमन वाले लोगों को जाम से राहत मिल सकती है।
