{"vars":{"id": "93802:4123"}}

5 दिन में क्लियर होंगे सोलर आवेदन, हिसार में दिए निर्देश

Hisar News : बिजली निगम के प्रबंध निदेशक ने हिसार में सोलर आवेदनों को 5 दिन में क्लीयर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा 1.84 लाख बिलो का भी निपटारा किया जाएगा। चलिए जानतें हैं इसके बारे में विस्तार से। 
 

HR Breaking News (Hisar News) : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (Haryana Electricity Distribution Corporation) ने उपभोक्ताओं से जुड़ी लंबित समस्याओं के निपटारे के लिए कार्रवाई तेज करने की तैयारी की है। निगम के पास औसत और प्रोविजनल बिलिंग के 1.84 लाख से अधिक मामले लंबित हैं। इन सभी का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। वहीं, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना (Suryaghar Free Electricity Scheme)  की रफ्तार बढ़ाने के लिए 90 दिन से ज्यादा समय से अटके सोलर आवेदनों को अगले पांच दिनों में निपटाने का लक्ष्य दिया गया है।

उपभोक्ताओं को नहीं होनी चाहिए परेशानी

निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह (Corporation Managing Director Vikram Singh) ने गुरुवार को विद्युत सदन में अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि लंबित मामलों के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने, बिजली चोरी और तकनीकी कारणों से होने वाले एटीएंडसी लॉस (AT&C Loss) को कम करने तथा शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी ऑपरेशन सर्कलों के अधीक्षण अभियंता और मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Kal ka Rashifal 21 November 2026 : कर्क वालों के जीवन में आएगा बदलाव, सिंह राशि वालों को मिलेगा धन लाभ

मार्च तक हर महीने देने होंगे 10 हजार सोलर कनेक्शन

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना (pm suryaghar muft bijli yojana) के तहत मार्च 2027 तक 1.22 लाख रूफटॉप सोलर कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे पूरा करने के लिए निगम को हर महीने औसतन 10 हजार कनेक्शन जारी करने होंगे। समीक्षा में दिल्ली जोन के 51 और हिसार जोन के 24 सब-डिवीजनों में प्रगति 50 प्रतिशत से कम मिलने पर नाराजगी जताई गई। फरीदाबाद (Faridabad) और पलवल सर्कलों में भी उपलब्धि 20 प्रतिशत से नीचे है। अधिकारियों को काम में तेजी लाने के साथ नॉन-डीसीआर श्रेणी के मामलों का रिकॉर्ड 15 दिन में पोर्टल पर अपडेट करने को कहा गया।

एवरेज बिलिंग के सबसे ज्यादा मामले पांच सर्कलों में

30 सितंबर तक निगम में औसत और प्रोविजनल बिलिंग (Provisional Billing) के कुल 2.21 लाख मामले लंबित थे। इनमें से 37,498 मामलों का ही निपटारा हो पाया है, जबकि 1,84,097 मामले अभी बाकी हैं। हिसार, जींद, भिवानी, फरीदाबाद और पलवल में ऐसे मामलों की संख्या अधिक होने के कारण यहां विशेष अभियान चलाया जाएगा। संबंधित एसई को लंबित प्रकरणों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

खराब मीटर दो महीने में बदलने होंगे

उपभोक्ताओं को लगातार गलत बिलिंग से बचाने के लिए निगम ने मीटर बदलने की प्रक्रिया में भी तेजी लाने को कहा है। किसी भी कनेक्शन पर लगातार दो बिलिंग साइकिल से अधिक नॉन-ओके आधार पर बिल जारी नहीं किया जाएगा। सभी खराब मीटर अधिकतम दो महीने के भीतर बदलने होंगे। बिलिंग एक्सेप्शन के लंबित मामलों में हिसार, फतेहाबाद और जींद सर्कलों को सुधार के निर्देश दिए गए। इसके अलावा हांसी (hansi), जींद (jind) और टोहाना के एक्सईएन तथा मुंढाल, नारनौंद, उमरा, भूना और फर्रुखनगर के एसडीओ को भी तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

440 डिफॉल्टरों पर 5.81 करोड़ बकाया

बिजली कनेक्शन (bijli nigam news) स्थायी रूप से कटने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं से वसूली का मामला भी बैठक में उठा। ऐसे 440 पीडीसीओ डिफॉल्टर उपभोक्ताओं पर निगम का 5.81 करोड़ रुपये बकाया है। अब तक केवल 39.28 लाख रुपये की वसूली हो पाई है। एमडी ने संबंधित एसई को 24 घंटे के भीतर जिम्मेदार अधिकारियों का विवरण और बकाया वसूली की रिपोर्ट एनर्जी ऑडिट विंग को भेजने के निर्देश दिए।