hrbreakingnews.com

हिसार में जाम से मिलेगी मुक्ति, न्यू फ्लाईओवर और 6 लेन रोड बनेंगे

Hisar News : शहर में रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए अब न्यू फ्लाइओवर और 6 लेन रोड बनाए जाएंगे। इसके अलावा ओवरब्रिज और पार्किंग का भी प्लान तैयार किया जाएगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।   
 
हिसार में जाम से मिलेगी मुक्ति, न्यू फ्लाईओवर और 6 लेन रोड बनेंगे

HR Breaking News (Hisar News) : हिसार में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए शहर की सड़कों और प्रमुख चौराहों का स्वरूप बदलने की तैयारी की जा रही है। जाम से राहत दिलाने के लिए अंदरूनी सड़कों को सिक्स लेन करने से लेकर फ्लाईओवर, अंडरपास और मल्टीलेवल पार्किंग (multilevel parking) जैसी योजनाओं पर काम आगे बढ़ाया जा रहा है। कई परियोजनाओं की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि कुछ के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। अंदरूनी मार्ग को सिक्स लेन (hisar latest news) बनाने के लिए मुख्यालय की टीम सर्वे कर चुकी है और बजट का प्रावधान भी हो गया है। पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट की रोक (High Court ban) हटते ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

बैठक में की गई यातायत समस्याओं की समस्या

इन परियोजनाओं की प्रगति और शहर की यातायात समस्याओं की समीक्षा के लिए बुधवार को विशेष कमेटी की छठी बैठक हुई। कैबिनेट मंत्री एवं कमेटी के अध्यक्ष रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक रणधीर पनिहार (MLA Randhir Panihar), विधायक सावित्री जिंदल (MLA Savitri Jindal), पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और मेयर प्रवीण पोपली (Mayor Praveen Popli) ने भी अपने सुझाव रखे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा जाए। उपायुक्त महेंद्र पाल ने भी विभागों को अनावश्यक प्रक्रियाओं में परियोजनाएं नहीं उलझाने के निर्देश दिए।

इन जगहों पर बनेंगी स्लिप रोड

शहर के व्यस्त चौराहों पर वाहनों का दबाव घटाने के लिए स्लिप रोड और सर्विस रोड तैयार की जा रही हैं। कैंप की ओर से आने वाले वाहनों की आवाजाही आसान बनाने के लिए कैंप चौक से रेस्ट हाउस के साथ स्लिप रोड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। लघु सचिवालय के सामने प्रमुख चौक पर इसका निर्माण शुरू हो चुका है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के पास स्लिप रोड का टेंडर हो चुका है। तुलसी चौक पर सिविल अस्पताल की तरफ स्लिप रोड बनाई जा चुकी है। क्लाथ मार्केट के साथ भी इसका टेंडर जारी किया गया है।

डाबड़ा माइनर पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू

डाबड़ा चौक पर ट्रांसफार्मर हटाने के लिए पुल के साथ सड़क बनाने का काम चल रहा है। डाबड़ा माइनर (Dabda Minor) पर भी सड़क निर्माण शुरू करने की तैयारी है। हालांकि, एक हिस्से का मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। सुशीला भवन के पास सरकारी स्कूल के नजदीक स्लिप रोड का काम पूरा हो चुका है। सेक्टर-14 के गेट नंबर एक और दो पर भी निर्माण जल्द पूरा करने का लक्ष्य है।

सिरसा चुंगी और दिल्ली रोड पर फ्लाईओवर की तैयारी

शहर को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने वाले मार्गों पर भी यातायात सुचारू करने की योजना है। सिरसा चुंगी और दिल्ली रोड पर कैट से पहले फ्लाईओवर बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों को प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। वहीं, कैमरी रोड पर डीएवी स्कूल के पास बालसमंद ब्रांच पर ओवरब्रिज बनाने का टेंडर जारी हो चुका है। इसका निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

दो नए चौक और वेंडिंग जोन से मिलेगी राहत

तोशाम रोड (tosam road) पर आईटीआई के नजदीक और अर्बन एस्टेट में सैनी स्वीट्स के सामने नए चौक विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। अर्बन एस्टेट मार्केट (urban estate market) के आसपास लगने वाले जाम को कम करने के लिए सामुदायिक केंद्र के पास वेंडिंग जोन बनाया जाएगा, ताकि सड़क पर दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी के कारण यातायात बाधित न हो।

पुराना रेलवे ओवरब्रिज हटेगा

शहर के सबसे पुराने रेलवे ओवरब्रिज को हटाकर उसकी जगह सिक्स लेन पुल बनाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा बस अड्डे के सामने वाहनों की पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए मल्टी स्टोरी कार पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग के साथ पत्राचार किया जा रहा है।

15 दिन में लगानी होंगी स्ट्रीट लाइट

सातरोड-कैंट रोड (Satrod-Cantonment Road) पर स्ट्रीट लाइट लगाने के मामले में मंत्री ने एनएचएआई और बिजली निगम के अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया है। निर्धारित अवधि में काम पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की चेतावनी दी गई है।