{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार में 13 अक्टूबर से कम होगा तापमान, कल बारिश की संभावना

Hisar Weather : गर्मी से परेशान हिसार के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 13 अक्टूबर से तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं कल से बारिश होने की संभावना भी बताई जा रही है। चलिए जानते हैं आगामी दिनों में मौसम में क्या बदलाव होने वाले विस्तार से।   

 

HR Breaking News (Hisar Weather) : हिसार में पिछले चार दिनों से प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दर्ज होने के बाद अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। बुधवार को दिन और रात के तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई। हालांकि दिन का तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग (Hisar latest Weather) के अनुसार अगले कुछ दिनों में एक के बाद एक पश्चिमी में विकशॉप सक्रिय होने से आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 13 अक्टूबर से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

 

कल बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना

बुधवार (hisar me kb bdlega mosam) को हिसार का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 1 .1 डिग्री अधिक है। आज और शुक्रवार को भी आसमान में बादलों की आवाजाही बने रहने की संभावना है। 

9 अक्टूबर से बारिश की संभावना बढ़ेगी (hisar me kal ka mausam)

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन के अनुसार पहला पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है और इसका प्रभाव 7 अक्टूबर की रात से कम हो गया। इसके चलते दो दिन से बादल छाए रहने की स्थिति रहेगी। इसके बाद 9 अक्टूबर को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा इसके प्रभाव से हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की सी मध्य बारिश हो सकती है। इसके बाद 11 और 12 अक्टूबर को तीसरे पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इससे मौसम में दोबारा बदलाव आएगा और कुछ क्षेत्रों में बारिश और बूंदाबांदी के आसार बनेंगे। इन मौसमी प्रणालियों के कारण पहाड़ी इलाकों में साल की पहली बर्फबारी होने की संभावना है।

13 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट होगी (hisar weather news)

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पहाड़ों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर पहुंचेगी। इससे सुबह के समय ठंडक महसूस होने लगेगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 13 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट का सिलसिला तेज हो सकता है। अक्टूबर के आखिरी 10 दिनों में भी तीन से चार नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इनके असर से हरियाणा समेत आसपास के मैदानी राज्यों में तापमान धीरे-धीरे नीचे आएगा और मौसम में ठंड का असर बढ़ेगा।