हिसार में 50 लाख की लागत से लगे 44 हाईटेक CCTV कैमरे खराब
Hisar News - हिसार शहर में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 50 लाख रुपए की लागत से शहर के प्रमुख बाजारों में 44 हाईटेक CCTV कैमरे लगाए गए हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, शहर के लगभग सभी हाईटेक कैमरे खराब हालत में है। मौजूदा समय में यह कैमरे काम नहीं कर रहे हैं जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
HR Breaking News - हिसार के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा के लिहाज से 50 लाख रुपए की लागत से 44 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रखरखाव के अभाव में लगभग सभी कैमरे खराब हो चुके हैं। कैमरों को ठीक करने के लिए हाल ही में मुद्दा उठाया गया था, लेकिन कारोबारियों का कहना है कि नगर निगम ने अब तक कोई भी अहम कदम नहीं उठाया है।
नए छोटे कैमरे भी नहीं कर रहे सही से काम - (Hisar News)
खराब हो चुके कैमरों की जगह नए छोटे कैमरे लगाए गए थे, लेकिन वह भी सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। इन कैमरों की फुटेज गुणवत्ता बहुत ज्यादा खराब है। कारोबारी के मुताबिक खराब हाईटेक सीसीटीवी कैमरों (Hi-tech CCTV cameras) की जगह छोटे और सस्ते कैमरे लगाए गए हैं। रात या दूर से आने वाले व्यक्ति और वाहन की साफ तरीके से पहचान करना बहुत ज्यादा मुश्किल है। इससे बाजार की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं लूटपाट, चोरी या अन्य वारदात के बाद आरोपियों की पहचान करना पुलिस के लिए भी काफी मुश्किल है।
3 साल पहले प्रमुख बाजारों में लगाए गए 44 CCTV कैमरे - (Latest News)
3 साल पहले तत्कालीन राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha Member of Parliament) डॉ. सुभाष चंद्र ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना कोष से कैमरे लगाने के लिए 50 लाख रुपए की ग्रांट दी थी। साल 2021 में योजना तैयार हुई और साल 2022-23 में पारिजात चौक से राजगुरु मार्केट (Hisar Rajguru Market), नागोरी गेट मार्केट और अन्य प्रमुख मार्गों पर 44 कैमरे लगाए गए।
कैमरे खराब होने से पुलिस को नहीं मिल रही मदद - (Haryana news)
इनका मॉनिटरिंग सिस्टम हिसार पुलिस के कंट्रोल रूम से जुड़ा हुआ था। शुरुआत में फुटेज से वारदात की जांच में पुलिस को काफी सहायता मिली, लेकिन सीसीटीवी कैमरे की नियमित रूप से रखरखाव नहीं होने से यह पूरी तरह से खराब हो चुके हैं जिसकी वजह से पुलिस को सीसीटीवी कैमरों (CCTV camera) की मदद नहीं मिल पा रही है।
करोड़ों रुपये के कारोबार वाले बाजार में काम नहीं कर रहे CCTV कैमरे -
हिसार, नागोरी गेट मार्केट (Nagori Gate Market) व्यापार संगठन प्रधान मंगल ढालिया का कहना है कि करोड़ों रुपए के कारोबार वाले मार्केट में सीसीटीवी के रखरखाव की स्थाई व्यवस्था होनी चाहिए। हाईटेक सीसीटीवी कैमरा के खराब होने के बाद लगाए गए छोटे कैमरे भी खराब हालत में हैं। नागोरी गेट के कैमरों का कंट्रोल रूम पहले इसी मार्केट में था जिसे अब राजगुरु मार्केट में कर दिया गया है।
निगम अधिकारी ने दी जानकारी -
हिसार, नगर निगम (Hisar Municipal Corporation) एमई अमित बेरवाल का कहना है कि नगर निगम ने राजगुरु मार्केट में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं, जो सही तरह से कम कर रहे हैं। नागोरी गेट पर निगम में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा रखा है बाकी जांच करवाई जाएगी।
