{"vars":{"id": "93802:4123"}}

दीवाली के लिए हिसार नागरिक अस्पताल में बनेगा अस्थाई बर्न वार्ड

Hisar News : नागरिक अस्पताल में बर्न स्पेशलिष्ट नहीं होने से झुलसे लोगों को निजी या अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर करना पड़ता है। जिसके कारण दीवाली पर नागरिक अस्पताल में झुलसे मरीजों का इलाज करवाना चुनौतिपूर्ण है। वहीं इस बार दीवाली पर नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए अस्थाई बर्न वार्ड बनाया जाएगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।          
 

HR Breaking News (Hisar News) : दिवाली पर पटाखों से होने वाले हादसों को देखते हुए जिला नागरिक अस्पताल (Civil Hospital hisar)  में झुलसे मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल में बर्न विशेषज्ञ चिकित्सक (burn specialist doctor) नहीं होने के बावजूद वार्ड नंबर-7 में अस्थायी बर्न वार्ड तैयार किया जाएगा। यहां मरीजों के उपचार के लिए डॉक्टर सहित पांच स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही आवश्यक दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों का अतिरिक्त स्टॉक भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण उपचार चुनौतिपूर्ण रहेगा

त्योहारी सीजन में आतिशबाजी के दौरान पटाखे हाथ में फटने, चिंगारी से चेहरा झुलसने और कपड़ों में आग लगने जैसी घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे मामलों में मरीज को तत्काल उपचार देना जरूरी होता है। नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक का पद लंबे समय से खाली होने के कारण गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को संभालना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना रहेगा। जरूरत के अनुसार मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जाएगा।

30 प्रतिशत से ज्यादा झुलसने पर अग्रोहा भेजेंगे मरीज

शरीर का 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सा झुलसने पर मरीज को विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता होती है। ऐसे मामलों में नागरिक अस्पताल से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज (Agroha Medical College) या अन्य बड़े चिकित्सा संस्थान में रेफर करनापड़ेगा। जिला अस्पताल में मरीजों को शुरुआती उपचार देने के बाद उनकी स्थिति के अनुसार आगे की चिकित्सा व्यवस्था की जाएगी। गंभीर मरीजों को समय पर रेफर करना भी विभाग की प्राथमिकता रहेगी।

वार्ड और आपात विभाग में अतिरिक्त डॉक्टर रहेंगे तैनात

दिवाली (diwali) के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन ने वार्ड नंबर-7 में अलग से बर्न वार्ड बनाने की तैयारी की है। इसके अलावा वार्ड और आपात विभाग में एक-एक डॉक्टर की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्यकर्मियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पटाखों से झुलसने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

मरीजों का किया जाएगा उपचार

नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभुदयाल (Dr. Prabhudayal, Senior Medical Officer of Civil Hospital) ने बताया कि दिवाली पर झुलसने की घटनाओं को देखते हुए अस्पताल पूरी तरह तैयार है। वार्ड नंबर-7 में अलग से बर्न वार्ड बनाया जाएगा और झुलसे मरीजों को वहां भर्ती कर उपचार दिया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के बावजूद मरीजों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।