hrbreakingnews.com

हिसार में सांस लेने लायक हवा नहीं, एक्यूआई पहुंचा 257

Hisar News : जिले की हवा अब सांस लेने लायक नही है। आपको बता दे कि मंगलवार को शहर का एक्यूआई 257 था जो खराब स्तर में आता है। नवंबर की शुरूआत में ही प्रदुषण की मार शहरवासियों को झेलनी पड़ रही है। वहीं दीवाली पर ये स्तर और भी बढ़ेगा। पिछले 4  दिनों के एक्यूआई के साथ चलिए जानते हैं मौसम का मिजाज भी कैसा रहने वाला है। च गया है।

 
हिसार में सांस लेने लायक हवा नहीं, एक्यूआई पहुंचा 257

HR Breaking News (Hisar News) : हिसार में मौसम का मिजाज बदलने के साथ दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम ठंड का असर बना हुआ है। दूसरी ओर, नवंबर की शुरुआत के साथ शहर की हवा भी प्रदूषित होने लगी है। चार दिन में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI hisar) 65 से बढ़कर 184 तक पहुंच गया है।

सुबह हल्की धुंध शुरू

सोमवार सुबह शहर के (hisar AQI) आसपास खेतों में धुंध छाई रही। सूरज की पहली किरणें धुंध के बीच दिखाई दीं, जबकि पेड़ और बिजली के खंभे भी धुंधले नजर आए। हवा में नमी के कारण सुबह हल्की ठंड महसूस हुई। दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से मौसम में गर्माहट बढ़ गई। मौसम विभाग (hisar ka mausam) के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नवंबर की शुरुआत में हवा की गुणवत्ता बिगड़ी

शहर में मौसम के बदलाव के साथ प्रदूषण (hisar ka AQI leval) का स्तर भी बढ़ रहा है। 30 और 31 अक्टूबर को हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में थी, लेकिन नवंबर के पहले दो दिनों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में पहुंच गया। दो दिन में ही एक्यूआई 133 से बढ़कर 184 दर्ज किया गया। वहीं 3 नवंबर को एक्यूआई 257 पर पहुंच गया। 

सुबह-शाम ठंड रहेगी

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार प्रदेश में हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी से बदलकर उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है। इसके चलते 5 नवंबर तक मौसम सामान्यत: खुश्क रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं। दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी और रात के तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं। ऐसे में सुबह और शाम ठंड का असर बना रहेगा।

सैटेलाइट ने 4 स्थानों पर पराली जलने के संकेत दिए

शहर में प्रदूषण बढ़ने के बीच खेतों में फसल अवशेष जलाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। भुवन हरियाणा पोर्टल (Bhuvan Haryana Portal) पर उपलब्ध सैटेलाइट इमेजिंग के अनुसार जिले में चार स्थानों पर फसल अवशेष जलाए जाने की पुष्टि हुई है। 1 नवंबर की रात से 2 नवंबर की शाम के बीच सैटेलाइट ने चार स्थानों पर पिंक इंडिकेशन दर्ज किए, जो फसल अवशेष जलाने के संकेत हैं।